{"_id":"5aae618d4f1c1baf758b6152","slug":"hundreds-bids-adieu-to-havildar-sandeep-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, माहौल गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, माहौल गमगीन
अमर उजाला ब्यूरो, दयोथ (बिलासपुर)
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले के दयोथ गांव के सैनिक संदीप कुमार का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। हवलदार संदीप कुमार का हार्ट अटैक से देहांत हो गया था।
विज्ञापन
वीर सपूत के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। हवलदार संदीप कुमार आसाम राइफल में म्यांमार में तैनात थे। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जैसे ही सैनिक का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा माहौल गमगीन हो गया। संदीप को 12 मार्च को सुबह 10 बजे हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उन्हें इंफाल लाया गया। यहां पर इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
13 मार्च को दस बजे उन्हें दोबारा हार्ट अटैक हुआ। वहां से उन्हें कोलकाता लाया गया। 15 मार्च को करीब दो बजे उनका देहांत हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और सैनिक को श्रद्धांजलि दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।