{"_id":"61d9cc4832a7606b794b4479","slug":"huge-tourist-in-shimla-shimla-news-sml3961199102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में पहली बर्फबारी, वीकेंड पर सैलानियों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में पहली बर्फबारी, वीकेंड पर सैलानियों का जमावड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह हिमपात, दिनभर जारी रहा बारिश का दौर, तीन बजे खिल गई धूप
होटलों में अस्सी फीसदी तक रही ऑक्यूपेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शुक्रवार रात से ही जाखू में फाहे गिरने शुरू हो गए थे। सुबह के समय ढली, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, रिज मैदान सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग ने चार दिन पहले ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी कर दिया था जिसके चलते शुक्रवार से ही भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। शनिवार को भी पूरा दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी शिमला पहुंचे। रिज मैदान पर बर्फपारी शुरू होते ही सैलानियों ने खुशी से नाचना गाना शुरू कर दिया। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देख कर सैलानी उत्साहित हो गए। बर्फबारी के बीच सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया।
मालरोड पर दिनभर सैलानियों की भारी भीड़ जुटी रही। कोरोना नियमों को ताक पर रख कर सैलानी बिना मास्क टहलते दिखे। शारीरिक दूरी के नियम की भी परवाह नहीं की गई। शनिवार को शहर के होटलों में आक्यूपेंसी करीब 70 से 80 फीसदी रही। शिमला के अलावा मशोबरा, कुफरी और नारकंडा के होटलों तथा होम स्टे में भी अधिकतर कमरे बुक रहे। सर्कुलर रोड से मालरोड जाने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को पूरे दिन सैलानियों की कतारें लगी रहीं। हसन वैली, छराबड़ा और कुफरी में भी शनिवार को सैलानियों का भारी जमावड़ा रहा।