{"_id":"61c6b932f3a80451be4531be","slug":"hrtc-volvo-bus-service-from-shimla-to-katra-mata-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए तोहफा, जनवरी में कटड़ा के लिए वोल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए तोहफा, जनवरी में कटड़ा के लिए वोल्वो बस
Sat, 25 Dec 2021 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:55 AM IST
सार
शिमला से वोल्वो बस शाम 5:30 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 पर कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में कटड़ा से शिमला के लिए वोल्वो बस की रवानगी का समय शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर एचआरटीसी हिमाचल में रहने वाले मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को वोल्वो बस सेवा का तोहफा देने जा रहा है। जनवरी के पहले हफ्ते में शिमला से कटड़ा के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। शिमला से बिलासपुर, घुमारवीं, भोटा, हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट से जम्मू होते हुए वोल्वो कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि वोल्वो के किराए में यात्रियों को पहले महीने करीब 35 फीसदी की छूट दी जाएगी। 25 फीसदी ऑफ सीजन डिस्काउंट के साथ पहले महीने में 10 फीसदी प्रमोशनल डिस्काउंट देने का फैसला लिया गया है। 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ शिमला से कटड़ा का किराया 1638 रुपये बनता है जबकि 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ किराया 1475 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन
शिमला से वोल्वो बस शाम 5:30 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 पर कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में कटड़ा से शिमला के लिए वोल्वो बस की रवानगी का समय शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। अगले दिन सुबह 5:30 बजे वोल्वो बस शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन