{"_id":"5adf1fa14f1c1b54098b632e","slug":"hrtc-trainee-conductors-cheating-with-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस में टांका लगाते धरे पांच प्रशिक्षु कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बस में टांका लगाते धरे पांच प्रशिक्षु कंडक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम को चूना लगाते पांच प्रशिक्षु कंडक्टर पकड़े गए हैं। जिले के विभिन्न रूटों पर ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षु कंडक्टर निगम को चपत लगा रहे थे। निगम के उड़नदस्ते ने निरीक्षण के दौरान ये कंडक्टर पकड़े हैं।
विज्ञापन
उड़नदस्ते ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए इन्हें निकाल दिया है। निगम को इन कंडक्टरों से सेवाएं लेना महंगा पड़ रहा है। एचआरटीसी पहले से ही वित्तीय घाटे के बोझ से दबा है।
विज्ञापन
निगम ने घाटे से उबरने के लिए बेरोजगार युवाओं को बसों में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई, लेकिन इस योजना पर ये प्रशिक्षु कंडक्टर पानी फेर रहे हैं। इन प्रशिक्षु कंडक्टरों को 25 रुपये प्रति घंटा दिया जाता है।
विज्ञापन
ये प्रशिक्षु कंडक्टर अब भविष्य में कभी भी एचआरटीसी की नौकरी नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में अड्डा प्रभारी बलवीर का कहना है कि निगम के उड़नदस्ते ने पांच प्रशिक्षु कंडक्टरों को चूना लगाते धरा है। इन प्रशिक्षुओं को मौके पर ही बाहर कर दिया गया है।