फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc service halt, elderly suffering

एचआरटीसी टैक्सी सेवा ठप, बुजुर्गों को आफत

Tue, 21 Oct 2014 08:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Tue, 21 Oct 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
hrtc service halt, elderly suffering

दीवाली से ठीक पहले शहर के लोगों को एचआरटीसी ने बड़ा झटका दिया है। शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर चल रही एचआरटीसी की सभी टैक्सियां सोमवार से बंद हो गई। उधर एचआरटीसी की ओर से शुरू की गई नई टैक्सियों की खरीद की योजना भी अधर में लटक गई है। मामला न्यायालय में होने से एचआरटीसी ने नई टैक्सियों की खरीद प्रक्रिया रोक दी है।

विज्ञापन


शहर के बंधित और प्रतिबंधित रूटों पर एचआरटीसी टैक्सी सेवा बंद होने से शहर के लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। एचआरटीसी ने सोमवार से शहर के 23 रूटों पर टैक्सी सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन


संजौली, अनाडेल, केएनएच, जाखू मंदिर, न्यू शिमला, भराड़ी, समरहिल, टूटीकंडी, मैहली, खलीनी, कसुम्पटी, ढली, नवबहार और चक्कर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को अब टैक्सी सेवा उपलब्ध न होने से ओवरलोड बसों में धक्के खाने होंगे। विशेषकर बुजुर्गों, अपंगों और रोगियों के लिए अब स्थिति आफत से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री के निर्देशों के बाद अब एचआरटीसी को इन रूटों पर अपनी टैक्सियां चलानी है। निगम प्रबंधन ने शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों से होकर गुजरने वाले 20 रूटों के लिए 17 टवेरा और 3 फोर्स गाड़ियां लेने का फैसला लिया था लेकिन मामला न्यायालय में होने के कारण अब निगम प्रबंधन ने नई टैक्सियों की खरीद प्रक्रिया रोक दी है।

एचआरटीसी मुख्य कार्यालय से प्रचेज आर्डर (खरीद के निर्देश) जारी न होने के कारण टैक्सी सेवा पर सवालिया निशान लग गया है। त्यौहारी सीजन में जब लोगों को अतिरिक्त परिवहन सेवा की सबसे अधिक आवश्यकता है ठीक उसी समय टैक्सी सेवा बंद होने से शहर की जनता परेशानी में है।


एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डा. आरएन बत्ता ने बताया कि टैक्सी से संबंधित मामला न्यायालय के विचाराधीन होने के कारण गाड़ियों की खरीद की प्रक्रिया रोक दी गई है। न्यायालय के आदेशों पर ही अब प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed