फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc high court of himachal pradesh.

HRTC बस किराये को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसला

Sun, 31 May 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 31 May 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
hrtc high court of himachal pradesh.

प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को आदेश दिए हैं कि वह सामान्य से कम बस किराया वसूलना तुरंत प्रभाव से बंद करे। न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने निजी बस ऑपरेटरों की ओर से दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए उक्त आदेश दिए।

विज्ञापन


जेएनएनयूआरएम-2 के तहत आई नई बसों को प्रदेश भर में विभिन्न रूटों में दौड़ाया जा रहा है जिनमें एचआरटीसी सामान्य से 40 फीसदी तक कम किराया वसूल रहा है। निजी ऑपरेटरों ने हाई कोर्ट के समक्ष इसे चुनौती दी थी। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिए कि वह बसों की समय सारिणी इस ढंग से तय करे कि एचआरटीसी और निजी बसों में यात्रियों का बंटवारा बराबर हो।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया था कि केंद्र सरकार की जवाहरलाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत शिमला शहर को दी गई बसों को राज्य सरकार और निगम की ओर से दूसरे स्थानों पर बिना परमिट के चलाया जा रहा है जोकि मोटर वाहन अधिनियम का सरासर उल्लंघन है। योजना के तहत शिमला शहर को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने अन्य फंड के साथ-साथ बसें देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के अनुसार यह बसें सिर्फ  शिमला शहर में ही चलाई जानी है। लेकिन इन बसों को प्रदेश के अन्य स्थानों पर बिना परमिट के चलाया जा रहा है। इनका किराया भी सरकार ने मनमर्जी से तय किया है। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि एक ही रूट पर चलाई जा रही सामान्य बसों का किराया अलग-अलग नहीं हो सकता। जेएनएनयूआरएम के तहत शिमला शहर के लिए दी गई बसों को दूसरे स्थानों पर न चलाने की गुहार को अदालत ने ठुकरा दिया।

सस्ते किराये पर चल रहीं 176 बसें-
जेएनएनयूआरएम-2 के तहत एचआरटीसी को मिलीं करीब 176 स्टैंडर्ड और मिडी बसें फिक्स किराये पर चलाई जा रही हैं। शिमला के तकरीबन सभी शहरी और ग्रामीण रूटों पर ये बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा मंडी, धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर सहित प्रदेश के तकरीबन सभी प्रमुख शहरों में सामान्य से कम किराए पर बसें चलाई जा रही है। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों के लिए भी एचआरटीसी सस्ते किराये वाली बसें चला रहा है।


सीएम ने भी कह था-
सामान्य से कम किराये वाली बसों के मामले में निजी बस ऑपरेटर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले थे। उन्होंने भी किराया एक समान रखने को कहा था। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि किराया कम करना या बढ़ाना एचआरटीसी का काम है। इससे उनका कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed