HRTC: बस का टिकट लेने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अगर एचआरटीसी बस का टिकट ऑनलाइन या काउंटर से ले रखा है और आप किसी कारणवश उस बस में सफर नहीं कर पाते हैं तो आपका टिकट एडजस्ट नहीं होगा। यानी आप इस टिकट का इस्तेमाल एचआरटीसी की अन्य बसों में भी नहीं कर सकेंगे। बड़ी बात यह है कि बस चले जाने के बाद टिकट के पैसे भी वापस नहीं होंगे।
परिवहन निगम का मानना है कि ऑनलाइन बुकिंग में सवारियों को टिकट का प्रिंट कंडक्टर को दिखाना होता है। एचआरटीसी को आशंका है कि ऑनलाइन बुकिंग में एक टिकट पर दो लोग भी सफर कर सकते हैं। एक व्यक्ति उसी बस में जबकि दूसरा व्यक्ति उस टिकट का प्रिंट लेकर दूसरी बस में सफर कर सकता है। कंडक्टर के पूछने पर व्यक्ति कह सकता है कि उसकी बस छूट गई, ऐसे में उसे दूसरी बस में सफर करना पड़ रहा है।
इसलिए जारी किए गए हैं आदेश
निगम का मानना है कि ऑनलाइन बुकिंग में इस तरह की दिक्कतें पेश आ सकती है। ऐसे में इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं। हिमाचल में एचआरटीसी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। कंप्यूटर व मोबाइल से लोग बस की सीटें बुक करा रहे हैं।
पहले यह की गई थी व्यवस्था
एचआरटीसी में पहले इस तरह की व्यवस्था नहीं थी। अगर बुकिंग के बाद किसी की बस छूट जाती थी तो उसे दूसरी एचआरटीसी की बस में जाने की इजाजत दी जाती थी। इसके लिए सवारियों को टिकट पर अड्डा इंचार्ज के हस्ताक्षर लेने होते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
परिवहन निगम के एमडी अशोक तिवारी ने रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी के डीएम को यह आदेश जारी किए हैं। इन पर अब सभी को अमल करना होगा। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।