{"_id":"57fb23034f1c1bc16028e8b3","slug":"hrtc-bus-falls-into-gorge-at-mandi-27-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली से शिमला आ रही एचआरटीसी बस खाई में गिरी, 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली से शिमला आ रही एचआरटीसी बस खाई में गिरी, 27 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली से शिमला आ रही सवारियों से भरी एचआरटीसी बस मंडी के पास खाई में गिर गई है। अब तक 27 लोगों के घायल होने की सूचना है। इन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा मंडी के पास एनएच 21 पर भवाणा में हुआ। मनाली से शिमला आ रही सरकारी बस अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। बस में कुल 36 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
इनमें से 27 यात्रियों को चोटें लगी हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं।