Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Robotic surgery at IGMC is expensive; ordinary patients will have to pay 60,000.

Shimla News: आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी महंगी सामान्य मरीजों को देने होंगे 60 हजार

Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Robotic surgery at IGMC is expensive; ordinary patients will have to pay 60,000.
अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से लागू कीं नई दरें, प्राइवेट वार्ड के मरीजों को चुकाने होंगे 80 हजार रुपये
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया शुल्क बढ़ाने का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोबोटिक सर्जरी करवाना अब महंगा हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने रोबोटिक सर्जरी के शुल्क में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।
अब सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों को इसके लिए 60 हजार रुपये जबकि प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीजों को 80 हजार रुपये चुकाने होंगे। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। रोबोटिक सर्जरी का शुल्क बढ़ाने का निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शुल्क बढ़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से नई दरों को लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ेगा। इससे पहले सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए 30 हजार रुपये और प्राइवेट वार्ड के मरीजों को 50 हजार रुपये देने पड़ते थे। अब दोनों श्रेणियों में 30-30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आईजीएमसी में फिलहाल सर्जरी, स्त्री रोग और शिशु रोग विभाग में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन



एक्सरे करवाने पर भी देना होगा शुल्क
आईजीएमसी में अब एक्सरे करवाने वाले मरीजों को भी शुल्क चुकाना होगा। अभी तक निशुल्क उपलब्ध इस सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से 31 दिसंबर 2020 को जारी पत्र के आधार पर शुल्क वसूला जाएगा। इस संबंध में भी रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया था। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी के बाद बढ़ाए दाम
आईजीएमसी में अब तक 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सर्जरी का शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी पूरी होने के बाद शुल्क बढ़ाया था। आईजीएमसी में सबसे पहले सर्जरी विभाग ने रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की थी।



चमियाना अस्पताल में 90 हजार रुपये शुल्क
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी रोबोटिक सर्जरी का शुल्क लगातार बढ़ाया गया है। अब यहां सामान्य और स्पेशल वार्ड में भर्ती मरीजों को सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। शुरुआत में सामान्य वार्ड के मरीजों के लिए यह शुल्क 30 हजार और स्पेशल वार्ड के मरीजों के लिए 50 हजार रुपये था। 150 सर्जरी पूरी होने के बाद सामान्य वार्ड के मरीजों के लिए शुल्क बढ़ाकर 50 हजार और स्पेशल वार्ड के मरीजों के लिए 80 हजार रुपये कर दिया था। इसके बाद 350 सर्जरी पूरी होने पर अस्पताल प्रबंधन ने शुल्क बढ़ाकर 90 हजार रुपये कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article