Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Silver ornaments stolen from Sankat Mochan Temple have been recovered; gold jewelry remains missing.

Shimla News: संकट मोचन मंदिर से चोरी हुए चांदी के गहने मिले, सोने के आभूषण अभी गायब

Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Silver ornaments stolen from Sankat Mochan Temple have been recovered; gold jewelry remains missing.
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चांदी के मुकुट, छत्र, गदाएं और अन्य सामान बरामद, मुख्य आरोपी की तलाश जारी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की सामान की पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर से चोरी किए गए चांदी के आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी हितेंद्र उर्फ बंटी निवासी बसंतपुर की निशानदेही पर पुलिस ने शहर से सटे भराड़ी के कमयाणा जंगल में झाड़ियों से चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी ने चोरी किए आभूषण जंगल में छुपा दिए थे। हालांकि मंदिर से चोरी हुए सोने के गहने और दानपात्र की नकदी अभी तक बरामद नहीं हुई है। मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की थी। इस दौरान उसने चोरी के सामान को कमयाणा के जंगल में फेंकने की जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस टीम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क से करीब 15 से 20 मीटर नीचे झाड़ियों में तलाशी के दौरान चोरी किए चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया। बरामद सामान में चांदी के मुकुट, छत्र, हनुमान जी की गदाएं, पायल, कड़े, कुंडल, कटोरियां, चम्मच, हार, चांदी की जोत और चरण पादुकाएं शामिल हैं। इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं भी मिली हैं। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मौके पर बरामद सामान की पहचान की। उन्होंने चोरी का सामान बरामद करने के लिए शिमला पुलिस का आभार जताया।


दोनों आरोपियों ने रची थी चोरी की साजिश
संकट मोचन मंदिर में 31 अक्तूबर की रात चोरी की वारदात हुई थी। आरोपी मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर में दाखिल हुआ था और वहां से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ दानपात्रों में रखी नकदी भी चुरा ले गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपी पर साजिश में शामिल होने का आरोप है, जबकि फरार मुख्य आरोपी ने मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरों में भी मंदिर के भीतर दाखिल हुए मुख्य आरोपी का चेहरा सामने आया था।


16 ग्राम सोने के गहने और नकदी का सुराग नहीं
पुलिस को बरामदगी के दौरान अभी तक सोने के आभूषण नहीं मिले हैं। इनमें करीब 16 ग्राम वजन की सोने की नत्थ और गदा शामिल हैं। इसके अलावा दानपात्र से चोरी की नकदी भी बरामद नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है कि मुख्य आरोपी सोने के गहने और नकदी अपने साथ ले गया है।



रिश्तेदार बताए जा रहे दोनों आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और फरार चल रहा मुख्य आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में उसके घर सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article