Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Resentment in panchayats over failure to collect waste Demand for alternative arrangements

Shimla News: कूड़ा न उठाने पर पंचायतों में रोष वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Resentment in panchayats over failure to collect waste
Demand for alternative arrangements
भरयाल प्लांट में आठ दिसंबर तक नहीं लिया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन

कूड़ा न उठने से संक्रमण फैलने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भरयाल वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में मरम्मत और मशीनरी बदलने के कार्य के चलते आठ दिसंबर तक कूड़ा लेने पर रोक लगाने से आसपास की पंचायतों की परेशानी बढ़ गई है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने नगर निगम के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि प्लांट में कूड़ा लेने की व्यवस्था बहाल होने तक उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। पंचायतों का आरोप है कि नगर निगम शहर का कूड़ा तो निस्तारित कर रहा है, लेकिन आसपास की पंचायतों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। शहर से सटे टुटू और मशोबरा ब्लॉक में 64 पंचायतें हैं। इनमें कई पंचायतें ऐसी हैं, जहां घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने के बाद गाड़ियों के माध्यम से भरयाल प्लांट पहुंचाया जाता है। इसके लिए पंचायतें नगर निगम को शुल्क भी देती हैं। अब प्लांट में कूड़ा लेने पर रोक लगने से पंचायतों के सामने इसके निस्तारण और भंडारण की समस्या खड़ी हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय तक कूड़ा एकत्र रखने के लिए उनके पास पर्याप्त जगह और संसाधन नहीं हैं। पंचायतों में बनाए सेग्रीगेशन शेड भी सीमित क्षमता वाले हैं। ऐसे में 15 दिन तक कूड़ा न उठने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


पुजारली पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि कूड़े को इधर-उधर फैलने से रोकने के लिए वैकल्पिक तौर पर बोरियों की खरीद की है। इन्हें गारबेज कलेक्टर को दिया गया है, ताकि कूड़ा व्यवस्थित तरीके से एकत्र किया जा सके। वहीं गिरब खुर्द पंचायत ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से घरों में ही कूड़े का उचित प्रबंधन करने और उसे सड़कों तथा नालियों में न फेंकने की अपील की है। दूसरी ओर पगोग पंचायत ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान कांशीराम शर्मा ने कहा कि पंचायत में कूड़ा एकत्र करने के लिए उपलब्ध शेड की क्षमता सीमित है। यह पंचायत शहर से सटी हुई है, ऐसे में नगर निगम को भरयाल प्लांट में कूड़ा लेने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से जारी पत्र के बाद वह अपने स्तर पर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते उनके लिए इतने दिनों तक कूड़े का प्रबंधन करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article