Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Despite strict measures, violence against women continues unabated; 500 complaints are filed every year.

Shimla News: सख्ती के बावजूद नहीं थम रही महिलाओं के साथ हिंसा, हर साल 500 शिकायतें

Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Despite strict measures, violence against women continues unabated; 500 complaints are filed every year.
अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर विशेष....
विज्ञापन

पिछले तीन साल में हिंसा के 1,559 मामले दर्ज, चालू वित्त वर्ष में अब तक 307 मामले आए हैं सामने
वन स्टॉप सेंटर, पुलिस के पास पहुंच रही हैं पीड़ित महिलाएं
दीक्षा सरोय
शिमला। महिलाओं के लिए जिस घर को सबसे सुरक्षित माना जाता है, कई बार वही उनके लिए हिंसा और प्रताड़ना का केंद्र बन जाता है। सख्त कानूनों और जागरूकता अभियानों के बावजूद महिलाओं के साथ हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
जिला शिमला में हर साल 500 से अधिक महिलाएं पुलिस, वन स्टॉप सेंटर और संरक्षण अधिकारियों के पास हिंसा की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस हर साल 25 नवंबर को मनाया जाता है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिला शिमला में तीन वित्तीय वर्षों के दौरान महिलाओं के साथ हिंसा के 1,559 मामले सामने आए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के पास विभिन्न माध्यमों से मदद के लिए पहुंच रही महिलाओं के आंकड़े चिंताजनक स्थिति की ओर इशारा करते हैं। इनमें अधिकांश मामले घरेलू हिंसा, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न और आर्थिक शोषण से जुड़े हैं। कई महिलाएं वर्षों तक अत्याचार सहने के बाद हिम्मत जुटाकर अपनी शिकायत लेकर सामने आती हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में महिलाओं के साथ हिंसा के 540 मामले सामने आए। वर्ष 2024-25 में यह संख्या 500 और वर्ष 2025-26 में 519 रही। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक नवंबर तक यानी छह महीनों में ही 307 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इनमें से कई मामलों में पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कानूनी सहायता, काउंसिलिंग, चिकित्सा सहायता और अस्थायी आश्रय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा महिलाएं पुलिस और संरक्षण अधिकारियों के पास भी शिकायत लेकर पहुंचती हैं। कई मामलों में काउंसिलिंग के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाता है, जबकि अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन



महिलाएं चुप रहने के बजाय उठा रहीं आवाज
जिला कार्यक्रम अधिकारी, शिमला, महिला एवं बाल विकास विभाग की ममता पॉल ने कहा कि कानून की सख्ती और जागरूकता बढ़ने से अब महिलाएं चुप रहने के बजाय शिकायत करने के लिए आगे आ रही हैं। यह एक सकारात्मक संकेत है। आंकड़े निश्चित रूप से चिंताजनक हैं, लेकिन यह भी सच है कि पहले की तुलना में अब महिलाएं अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज को भी इस दिशा में आगे आना होगा। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को परिवार का निजी मामला समझकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और समानता सुनिश्चित करना ही सही मायने में हिंसा का उन्मूलन होगा। महिलाओं की सुरक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जिले के वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article