फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident in arki solan himachal pradesh

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी की बस, 45 घायल

Wed, 26 Dec 2018 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident in arki solan himachal pradesh

हिमाचल के सोलन जिले के अर्की में एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पलोग पंचायत के ब्यूली गांव के समीप बाइक सवार को बचाते समय मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे में घायल 45 लोगों में पांच को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रौड़ी गांव से अर्की की ओर आ रही बस मंगलवार सुबह
विज्ञापन


करीब साढ़े 9 बजे पलोग के समीप एक बाइक चालक को बचाते सड़क से नीचे उतर गई। बस के गिरने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी तो वे मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस और 108 को देकर लोग बचाव कार्य में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

40 लोगों को हल्की चोटें आईं

hrtc bus accident in arki solan himachal pradesh

स्थानीय लोगों सहित पुलिस टीम ने निजी वाहनों सहित 108 की सहायता से घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचा। हादसे में 40 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनमें सेे कुछ को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है जबकि कुछ को छुट्टी दे दी।

बस में सवार पांच लोग जगदीश पुत्र कांशी राम, महंतु देवी पत्नी जगदीश गांव मांजू, दुष्यंत कुमार गांव सूरजपुर, चंपा देवी पत्नी नवीन कुमार गांव काऊली, जिया लाल पाठक पुत्र कृष्ण दत्त गांव कुफरी को गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय प्रशासन किया मौके का दौरा 

hrtc bus accident in arki solan himachal pradesh

उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अर्की छवि नांटा सहित आरएम सोलन सुरेश धीमान, भाजपा के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल ने मौके का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने घायल लोगों का कुशलक्षेम भी पूछा। इसके अलावा स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed