फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRD minister smriti irani on a visit to Una himachal pradesh.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 30 को आएंगी हिमाचल

Sun, 24 Jan 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 24 Jan 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
HRD minister smriti irani on a visit to Una himachal pradesh.

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी दूसरी बार जिला ऊना के प्रवास पर 30 जनवरी को आएंगी। स्मृति ईरानी तीन दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रही हैं। जिसके तहत ये ऊना, हमीरपुर व कांगड़ा जाएंगी। केंद्रीय मंत्री के ऊना दौरे को लेकर मंडल भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा कार्यालय में मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश भड़ौलियां की अध्यक्षता में बैठक कर भाजपा ने स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर रणनीति तय की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा व प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बग्गा ने बताया कि केंद्र्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 30 जनवरी को शाम पांच बजे ऊना पहुंचेगी। भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय सुविधा पैलेस में उनका भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी होगी, जिसे केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होंगे। मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश भड़ौलियां व भाजपा नेता हरिओम भनोट ने कहा कि बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इनके अलावा जिला भाजपा के आला नेता भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा ली जाने वाली इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एससी मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी सैल के कार्यकर्ता व पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे।

बैठक में भाजपा समर्थक एआरआई जसवीर ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, सागरदत्त भारद्वाज, यशपाल राणा, सुरजीत सैणी, पार्षद शिवानी पुरी, पुष्पा देवी, पवन कपिला, तरसेम शर्मा, मास्टर संसार चंद, नवीन पुरी, अश्वनी शर्मा, मदन पुरी

राकेश गिक्का, संजीव सांभर, गुरचरण, हंसराज, तिलक सैणी, बलबिंद्र गोल्डी, राजकुमार पठानिया, अशोक ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, कमल चौधरी, संतोख अरोड़ा, हरबिंद्र लक्की, विनय आंगरा, विजय साहनी, तिलकराज, गिरधारी लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।


स्मृति के संग डिनर करेंगे भाजपाई परिवार- 30 जनवरी को देर शाम ऊना के होटल सुविधा पैलेस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ होने वाली भाजपा की बैठक में मंडल भाजपा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के


निर्देशों पर कार्यकर्ताओं के परिवारों को भी निमत्रंण दिया गया है। सबके लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके परिवार भी केंद्रीय मंत्री के संग डिनर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed