{"_id":"685ffda18cb28ffe7f0710ab","slug":"hpu-should-complete-the-repair-work-of-hostels-soon-shimla-news-c-19-sml1001-559120-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छात्रावासों का मरम्मत कार्य \nजल्द पूरा करवाए एचपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छात्रावासों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करवाए एचपीयू
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में एसएफआई छात्र कार्यपालक अभियंता को अपनी मागों के समर्थन में ज्ञापन सौंपते हुए।
एसएफआई ने विवि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बोले, तीन में से एक छात्रावास बंद पड़ा है बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) इकाई ने नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी छात्रावासों का मरम्मत कार्य पूरा करने का आग्रह किया है। एसएफआई के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपाध्यक्ष योगी की अगुवाई में विवि के निर्माण एवं रख रखाव विंग के अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।
इकाई उपाध्यक्ष योगी और सहसचिव आशीष चौहान ने कहा कि विवि प्रशासन ने सर्दियों की छुट्टियों में भी छात्रावासों को मरम्मत कार्य के लिए खाली करवाया था। श्रीखंड छात्रावास को डेढ़ साल पहले ही असुरक्षित बताकर इसे नवीकरण के लिए खाली करवा दिया था। छात्रावासों को खाली करवाने पर इसमें रहने वाले छात्रों को किराये पर कमरे लेकर रहना पड़ रहा है। कहा कि यदि समय रहते खाली करवाए छात्रावासों की मरम्मत और नवीकरण का कार्य पूरा न किया तो नए सत्र के शुरू होने पर छात्रों को इन छात्रावासों में सीटें नहीं मिलेंगी। इससे उन पर किराये के कमरों को लेने और खाने-पीने की व्यवस्था करने का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आशीष ने कहा कि डेढ़ साल से श्रीखंड हॉस्टल को विश्वविद्यालय ने बंद रखा है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पास लड़कों के केवल तीन ही छात्र छात्रावास हैं। इनमें श्रीखंड छात्रावास लंबे समय से नवीकरण न होने के कारण बंद है। इससे छात्रों को छात्रावास की जो सुविधा मिल रही थी वो कम हो गई है। जनवरी में भी नवीकरण करने के बहाने छात्रों से छात्रावासों को खाली करवाया था लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवीकरण का कार्य नहीं करवाया। पीएम उषा के तहत विश्वविद्यालय को लगभग 16 करोड़ का बजट छात्रावास के नवीकरण के लिए जारी किया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन मरम्मत और रखरखाव के कार्य में तेजी नहीं ला पाया। एसएफआई उपाध्यक्ष योगी और सह सचिव आशीष ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि जल्द छात्रावास का नवीकरण नहीं किया और श्रीखंड छात्रावास को नए सत्र में छात्रों के लिए आवंटित नहीं किया तो एसएफआई छात्रों को लामबंद कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगी।