फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Nod for reservation Roster b.ed admission started soon in state

HPU Shimla: आरक्षण रोस्टर मंजूर, 75 बीएड कॉलेजों में अब शुरू होंगे दाखिले

Wed, 30 Aug 2023 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

रोस्टर मंजूर होने से प्रवेश परीक्षा देने वाले 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। 15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से अभ्यर्थी दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
HPU Shimla Nod for reservation Roster b.ed admission started soon in state
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विवि की ईसी ने बीएड में दाखिले के लिए तैयार किए गए आरक्षण रोस्टर को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद अब बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। प्रदेश में एचपीयू-एसपीयू से संबद्ध 75 बीएड कॉलेजों की करीब 8,500 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरक्षण रोस्टर के कारण अटकी थी। चूंकि अब रोस्टर को ईसी ने मंजूरी दे दी है तो अब प्रवेश प्रक्रिया की राह में कोई रोड़ा नहीं रह गया है।

विज्ञापन


रोस्टर मंजूर होने से प्रवेश परीक्षा देने वाले 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। 15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से अभ्यर्थी दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। एचपीयू में मंगलवार को कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में हुई ईसी की बैठक में लंबी चर्चा के बाद आरक्षण रोस्टर को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


अब काउंसलिंग का शेड्यूल शिक्षा विभाग जारी करेगा। बैठक में विधायक हरीश जनारथा,निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, डॉ. सुनील वर्मा, आचार्य डीडी शर्मा, अरविंद कालिया, अधिष्ठाता अध्ययन बीके शिवराम, कुल सचिव वीरेंद्र शर्मा, पवन गर्गा, नीलिमा कंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed