एचपीयू शुरू करेगा वेब पोर्टल, छात्रों को मिलेगी विवि से जुड़ी हर जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू जल्द अपना वेब पोर्टल शुरू करेगा, जिसमें इसके सदस्य छात्रों को विश्वविद्यालय से जुड़ी हर जानकारी अपडेट मिलेगी। इसमें हर कोर्स और विभाग से संबंधित जानकारी अपडेट मिलेगी। पोर्टल शुरू होने के बाद देश विदेश या फिर कहीं पर भी कोई भी एचपीयू और इसमें रोज होने वाली हर गतिविधि से अपडेट रह सकेगा।
अब तक एचपीयू और इसके कुछ प्रोफेशनल कोर्स संस्थानों की अपनी वेबसाइट है। वेबसाइट पर भी यूं तो सूचनाएं मिलती हैं, मगर वेब पोर्टल शुरू हो जाने पर छात्र इसमें खुद को रजिस्टर्ड करवाकर, विवि से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकेगा। विश्वविद्यालय के करीब चार करोड़ के प्रोजेक्ट का ही यह पोर्टल हिस्सा है।
जिसे सिर्फ विवि से संबंधित हर सूचना को अधिक से अधिक लोगों को तुरंत महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया जाना है। इसका सबसे अधिक लाभ विवि के प्रोफेशनल संस्थानों और दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) को भी इसका
सीधा लाभ मिलेगा, इसके प्रदेश और प्रदेश के बाहर हजारों छात्र हैं। वेब पोर्टल सिर्फ सूचना ही नहीं देगा, बल्कि इसमें रजिस्टर्ड छात्र और पूर्व छात्र तक विवि के व्यवस्थागत सुझाव के साथ हर तरह की जानकारी साझा कर सकेंगे। इससे विवि में आने वाले समय में और सुधार संभव होंगे।
वेबसाइट से ऐसे अलग होता है पोर्टल
पोर्टल में तय स्थान पर छात्र को हर संस्थान, विभाग से संबंधित विस्तृत ताजा जानकारी मिलेगी, जिसमें विभागों की प्रवेश प्रक्रिया, उसमें उपलब्ध सीटें, फीस, परीक्षा तिथि, परिणाम के अलावा वो सब मिलेगा, जो छात्र चाहेगा। यही नहीं छात्र इसमें अपने को रजिस्टर्ड
करवाकर अपना पिछला पूरा रिकार्ड भी देख सकेगा। वेब पोर्टल से विश्वविद्यालय के सभी 28 टीचिंग विभागों के अलावा पांच वर्षीय लीगल स्टडीज संस्थान, एचपीयू इंस्टीट्यृूट ऑफ बिजनेस स्टडीज, सेंटर फार इवनिंग स्टडीज, यूनिवर्सिटी बिजेनस स्कूल एमबीए संस्थान, इक्डोल हर विभाग सीधे जुड़ा होगा।
विश्वविद्यालय को पूरी तरह से ऑनलाइन करने के प्रोजेक्ट (वेब एनेबल्ड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम) डब्लूईयूएमएस का वेब पोर्टल मुख्य हिस्सा होगा। इसमें हर विभाग के छात्र से संबंधित जानकारी छात्र स्वयं पोर्टल में लॉग इन कर प्राप्त कर सकेगा, जिसके लिए
उसे अब तक एचपीयू आना पड़ता है। यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज डा. मुकेश शर्मा ने माना पोर्टल बनाने का कार्य चल रहा है, अगले चार से पांच महीने में सुविधा शुरू करने के प्रयास हैं। यह विवि को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है।
वेबसाइट को हर कोई देख सकता है, मगर वेब पोर्टल के लिए लॉग इन की जरूरत होगी, पोर्टल में सदस्य अपने सुझाव समस्या का समाधान भी मांग सकेगा, जो सुविधा वेबसाइट में नहीं होती। इसमें भविष्य में विवि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने को शिकायत निवारण सुविधा भी शुरू कर सकता है।