{"_id":"592145c94f1c1b3e6a535b14","slug":"hptu-apply-for-new-courses-last-date-31-may-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: नए पाठ्यक्रमों के लिए इस तारीख तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: नए पाठ्यक्रमों के लिए इस तारीख तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 22 May 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने हाल ही में घोषित आठ नए पाठ्यक्रमों को आरंभ करने के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक कॉलेज प्रबंधक 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की तिथि 15 मई निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
टेक्निकल विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष से शुरू किए गए आठ नए पाठ्यक्रमों में स्नातक स्तर के बीएससी, फूड टेक्रालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बीबीए, बीसीए, बीएससी (होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्रालॉजी), बीए जर्नलिज्म तथा मास कम्यूनिकेशन एवं स्नातकोत्तर स्तर के एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी तथा फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
इच्छुक आवेदक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए समस्त दस्तावेजों सहित निदेशक हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर को अपना आवेदन 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसकी एक प्रतिलिपि निर्धारित शुल्क के साथ कुल सचिव, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कार्यालय में निर्धारित तिथि तक प्रेषित करना अनिवार्य है।
तकनीकी विवि के कुल सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विश्वविद्यालय के दूरभाष नंबरों 01972-224180 तथा 01972-224153 से भी प्राप्त कर सकते हैं।