फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC rejected 558 applications forms

परीक्षा से पहले ही फेल हो गए 558 'अफसर'

Tue, 22 Jul 2014 01:11 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
HPPSC rejected 558 applications forms

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल अधिकारी डेंटल के पदों के लिए खारिज किए गए प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची को अपनी वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर अपलोड किया है। खारिज किए गए इन उम्मीदवारों की संख्या 558 है। इन उम्मीदवारों को एसएमएस और ई-मेल से सूचित किया गया है।

विज्ञापन


ऐसे उम्मीदवारों को 10 दिन के समय के भीतर अपने योग्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके आवेदन रद्द माने जाएंगे। यह जानकारी आयोग के विशेष सचिव संजीव पठानिया ने दी है।
विज्ञापन


उनके अनुसार अधिकतर आवेदन दस्तावेजों के पूरा नहीं होने पर खारिज किए गए हैं। कई अन्य कारणों से भी खारिज हुए हैं। ये कारण भी वेबसाइट पर दर्शाए गए हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

HPPSC rejected 558 applications forms

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। इसमें 26 उम्मीदवार पास हुए हैं। इसमें 13 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी, 6 उम्मीदवार अनुसूचित जाति, 6 अन्य उम्मीदवार ओबीसी और 1 अन्य उम्मीदवार को सामान्य पूर्व सैनिक श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट के लिंक http://www.hp.gov.in/hppsc/page/Whats-New.aspx पर उपलब्ध है। यह जानकारी आयोग के अवर सचिव अशोक गुप्ता ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed