फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPAS topper Paras Aggarwal

HPAS-2016 का परिणाम घोषित, 30 साल के पारस बने टॉपर

Sat, 24 Mar 2018 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 24 Mar 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
HPAS topper Paras Aggarwal

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा-2016 परीक्षा में धर्मशाला के पारस अग्रवाल ने टॉप किया है। शुक्रवार को लोकसेवा आयोग द्वारा घोषित परिणामों में हिमाचल को 27 युवा अधिकारी मिले हैं। इनमें तीन एचएएस, एक जिला रोजगार अधिकारी, पांच एचपीएस, छह तहसीलदार, छह बीडीओ और छह को कोषाधिकारी का पद दिया गया है।

विज्ञापन


लोकसेवा आयोग ने पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए 70 उम्मीदवारों का चयन किया था। 15, 17, 19 और 22 मार्च को हुए पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर शुक्रवार को 27 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की। लोकसेवा आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची में धर्मशाला के पारस अग्रवाल ने पहला, सोलन के शशांक गुप्ता ने दूसरा और नालागढ़ के सोमिल गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन तीनों ने एचएएस का पद प्राप्त किया है।
विज्ञापन


इनके अलावा अरविंद सिंह चौहान को जिला रोजगार अधिकारी (डीईओ), विशाल वर्मा, वसुधा सूद, गीतांजलि ठाकुर, सिद्धार्थ शर्मा और अंकित शर्मा को एचपीएस, सुरभि नेगी, कंचन देवी, वरुण गुलाटी, कुलदीप कपिल, अरुण कुमार और मेघना गोस्वामी को तहसीलदार का पद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पर्श शर्मा, सुरेंद्र, निशांत कुमार, बवनेश कुमार, मुकेश कुमार और कंवर सिंह को बीडीओ, नवदीप सिंह पठानिया, अनमोल, स्वाति गुप्ता, अभिषेक ठाकुर, सुमित वर्मा और विशाल कौशल को कोषाधिकारी का पद मिला है। सफल उम्मीदवारों की जारी सूची में 19 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी एक्स सर्विसमैन, तीन एससी श्रेणी, दो ओबीसी श्रेणी और एक सामान्य दिव्यांग श्रेणी से है।

सरकारी नौकरी मिलने पर भी नहीं भूला लक्ष्य : पारस
शिमला। एचएएस टॉपर पारस अग्रवाल (30) सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी अपना लक्ष्य नहीं भूले। धर्मशाला के कोतवाली बाजार के पारस ने साल 2014 में एचएएस अलाइड परीक्षा पास की। 30वां रैंक आने पर पारस को सहकारी सभाएं विभाग धर्मशाला में बतौर असिस्टेंट रजिस्ट्रार नियुक्ति मिली। पारस ने बताया कि एचएएस में टॉप करना उनका लक्ष्य था।

सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी एचएएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी। शाम को छुट्टी के बाद घर पहुंचकर पढ़ाई की, लेकिन कोचिंग नहीं ली। पारस के पिता राज कुमार अग्रवाल व्यवसायी हैं, जबकि माता अरुणा गृहिणी हैं। पारस ने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई आधुनिक पब्लिक स्कूल धर्मशाला और जमा दो की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल योल से की और 2010 में बीएएलएलबी ऑनर्स किया।

सोमिल ने ट्यूशन पढ़ाकर की एचएएस की तैयारी

HPAS topper Paras Aggarwal
सोमिल गौतम

एचएएस में तीसरे नंबर पर रहे जिला सोलन के नालागढ़ निवासी सोमिल गौतम छात्रों को ट्यूशन पढ़ाकर एचएएस की तैयारी का खर्चा निकालते रहे। दोपहर तक एचएएस की तैयारी, चार बजे के बाद छात्रों को ट्यूशन और उसके बाद देर रात तक फिर एचएएस की तैयारी करते रहे।

इस कामयाबी के पीछे पिता मदन लाल गौतम और माता सुलोचना देवी और बहन असिस्टेंट प्रोफेसर निधि गौतम का भी हाथ रहा है। सोमिल के पिता मदन लाल वर्ष 2012 में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कसुम्पटी में अधिशाषी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए, जबकि माता सुलोचना देवी गृहिणी हैं।

मेजर शशांक की पहली ही कोशिश सफल

HPAS topper Paras Aggarwal

प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में दूसरा स्थान हासिल करने वाले सोलन के डा. शशांक गुप्ता ने पहले ही प्रयास में सफलता के झंडे गाड़ दिए। मार्च 2017 में सेना से मेजर रैंक पर रिटायर्ड शशांक कहते हैं कि वह हमेशा से ही लोगों की सेवा करना चाहते थे। साथ ही अपने ज्ञान की सीमा को सिर्फ मेडिकल क्षेत्र तक ही सीमित नहीं करना चाहते थे।

सात साल तक सेना की मेडिकल विंग में अपनी सेवाएं देने वाले डा. शशांक ने बारहवीं तक की पढ़ाई पांवटा के एक निजी स्कूल से की थी। इसके बाद उनका चयन आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे में हो गया, जहां एमबीबीएस के बाद उन्होंने साल 2010 से 2017 तक सेवाएं दी।

मेघना ने पास की प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा

HPAS topper Paras Aggarwal

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ निवासी मेघना गोस्वामी ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को घोषित परिणाम में मेघना ने तहसीलदार का पद हासिल कर गौरव प्राप्त किया है। सरकारी महाविद्यालय में गणित विषय के प्रो. आशोक गोस्वामी और जेएनवी पपरोला की प्रधानाचार्य सुषमा गोस्वामी की बेटी मेघना की स्कूली पढ़ाई जेएनवी हिमाचल में हुई है।

उसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से गणित ऑनर्स में बीएससी और बाद में जामिया मीलिया इस्लामिया सेंटर यूूनिवर्सिटी से गणित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। इसके बाद मेघना ने दिल्ली में स्कूली बच्चों को पढ़ाने के अलावा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं में अध्ययन और रिसर्च संबंधित कार्य किए।

वर्तमान में मेघना गोस्वामी गुड़गांव के मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्य कर रही हैं। हिप्पा में प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रदेश में तहसीलदार के रुप में तैनाती मिलेगी। मेघना की इस उपलब्धि पर उनकी परिजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदु गोस्वामी और अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed