{"_id":"0ceeb3518e793e813180a4ed47a0c6d6","slug":"hp-received-three-new-judges-to-the-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 01 Dec 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश को तीन नए जज मिल गए हैं। तरलोक सिंह चौहान, प्यार सिंह राणा और सुरेश्वर ठाकुर ने रविवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले ये सभी उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर कुल न्यायाधीशों की संख्या सात हो गई है। तरलोक सिंह चौहान दो फरवरी 2014 को उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश बने थे। वह शिमला के रोहडू के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
न्यायाधीश पीएस राणा ने इसी साल पांच मई को अपर न्यायाधीश के रूप में पद भार ग्रहण किया था। न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर ने भी इसी साल मई में अपर न्यायाधीश के रूप में हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण की थी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सीबी बारोवालिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल, धर्म चंद्र चौधरी, हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त लोकेश्वर सिंह पांटा, हाईकोर्ट के रिटायर जज भवानी सिंह, आरके महाजन डीडी सूद, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह, वीके शर्मा, महाधिवक्ता श्रवण डोगरा, बार एसोसिएशन के प्रधान यशवर्धन चौहान, अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल अशोक शर्मा, विधायक सुरेश भारद्वाज , हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार सुशील कुकरेजा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।