फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp police find out two suspects at chamba.

आखिर पुलिस ने ढूंढ निकाले सेना की वर्दी में घूम रहे दो युवक

Fri, 31 Jul 2015 09:26 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
hp police find out two suspects at chamba.

हिमाचल के चंबा में सेना की वर्दी में घूमने वाले दो युवकों का पता आखिरकार पुलिस ने लगा ही लिया। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस इन तक पहुंच पाई। दरअसल दोनों संदिग्ध नहीं बल्कि सेना के ही जवान थे।

विज्ञापन


इसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रात भर चले सर्च ऑपरेशन और दिन की पड़ताल के बाद आखिर शुक्रवार को पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया, जिसे संदिग्ध समझकर पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से की गई जांच के बाद यह सामने आया है कि मोटरसाइकिल पर सेना की वर्दी में दिखे दो व्यक्ति सेना के जवान हैं। इनका घर चंबा के तड़ोली गांव में है। इनमें से एक फौजी पहले से ही घर पर छुट्टी आया था। दूसरा घर पर अवकाश लेकर बुधवार रात को चंबा पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी फौजी को लेने गया था जवान

hp police find out two suspects at chamba.

पहचान होने के चलते पहले वाला फौजी चंबा बस स्टैंड के लिए मोटरसाइकिल पर गया और बस से वर्दी पहने हुए जवान को मोटरसाइकिल पर बैठा कर घर ले आया, जिन्हें कुछ लोगों ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल नामक स्थान से तड़ोली की ओर जाते हुए देख लिया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को दो संदिग्ध लोगों के फौजी की वर्दी में देखे जाने की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस पूरी रात और अगली सुबह तक इनका पता न चल जाने तक इन्हें तलाशती रही। पुलिस ने चंबा-पठानकोट मार्ग को सील कर दिया। इसके अलावा जंगल और आसपास के घरों में भी कड़ी पूछताछ की। रात भर सर्च ऑपरेशन के बावजूद पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

इसके बाद वीरवार को दोबारा से सर्च अभियान छेड़ा गया। एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से कोई कमी नहीं रखी जाएगी। हर संदिग्ध दिखने वाले लोगों की सूचना लोग तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की पहचान हो गई है और यह दोनों सेना में कार्यरत हैं। इनमें से एक छुट्टी काटकर सेना की वर्दी में घर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed