फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hp hovt not serious about the protest of patwaris

पटवारियों के आगे झुकने को तैयार नहीं सरकार

Fri, 01 Aug 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Aug 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hp hovt not serious about the protest of patwaris

प्रदेश सरकार संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ की मांगों पर गौर फरमाने को तैयार नहीं है। अब संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ और सरकार के बीच ठन गई है।

विज्ञापन


सरकार ने बंद पड़े पटवार सर्कल में सेवानिवृत्त पटवारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्तों को फोन पर इस बारे में सूचित कर दिया है। सरकार का कहना है कि महासंघ की जायज मांगों पर सरकार विचार कर रही है, लेकिन फिर भी पटवारी अपनी जिद्द पर अड़े हैं।
विज्ञापन


लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने उक्त फैसला लिया है। इधर, राजस्व महासंघ ने प्रदेश सरकार को 15 अगस्त का अल्टीमेटम दिया है। मांगें न मानने पर प्रदेश के सभी 2322 पटवार और कानूनगो वृत्तों में ताला लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मिलने जा रहे हैं। महासंघ ने चेतावनी दी है कि अगर स्टाफिंग नार्म्स के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो वर्क-टू-रूल आरंभ किया जाएगा।

विभागों में डटे पटवारी उतारो फील्ड में
महासंघ ने प्रदेश सरकार से उन 500 से अधिक पटवारी और कानूनगो को भी फील्ड में उतारने की मांग उठाई है जो राजस्व विभाग के अलावा दूसरे विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्कल में इनकी तैनाती किए जाने से सरकार क्यों पीछे हट रही है। ये पटवारी प्रशिक्षित हैं, इनको फील्ड में उतारने से भी पटवारियों का बोझ कम होगा।

इन मांगों पर अड़े हैं पटवारी
- कानूनगो से नायब तहसीलदार के लिए शत प्रतिशत पदोन्नति
- चार क्षेत्रीय पटवार वृत्तों पर एक कानूनगो की तैनाती
- नए सृजित सभी उप मंडलीय अभिलेख कक्षों, उप मंडलों, तहसीलों और उप तहसील कार्यालय में तय पद सृजित करना
- अनुबंध पटवारियों को इस पद के लिए सभी भत्ते देना
- 5 जुलाई, 2014 को जारी नए स्टाफिंग नार्म्स वापस लेना
- 28 सालों तक नहीं होती पदोन्नति, प्रक्रिया में हो बदलाव
- अन्य विभागों की तर्ज पर पटवारियों को भी मिले पदोन्नति लाभ

डिप्रेशन में जा रहे पटवारी व कानूनगो
महासंघ ने अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि पटवारियों और कानूनगो पर काम का अतिरिक्त बोझ होने से डिप्रेशन में जा रहे हैं। एक वृत्त से दूसरे वृत्त की दूरी करीब 15 से 20 किलोमीटर की है। ऐसे में अगर पटवारी समय पर वृत्तों में नहीं पहुंचता है तो शिकायतें होनी शुरू हो जाती हैं।


क्या कहना है राजस्व मंत्री का
राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पटवारियों को उनकी जायज मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के साथ बीते सप्ताह बैठक हो चुकी है। लेकिन फिर भी पटवारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काम प्रभावित न हो इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सर्कल में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed