फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp high court committee elected cricket team of lahaul himachal

हाईकोर्ट की कमेटी ने चुनी लाहौल की क्रिकेट टीम, यहां जानिए पूरा मामला

Fri, 08 Jun 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 08 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
hp high court committee elected cricket team of lahaul himachal

प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से 31 मई को गठित कमेटी ने लाहौल स्पीति क्रिकेट टीम का चयन कर लिया है। कमेटी ने सील्ड कवर में चयनित खिलाड़ियों की सूची हाईकोर्ट को सौंप दी है। कमेटी ने कोर्ट को बताया कि कुल 58 प्रतिभागियों में से 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जबकि 6 खिलाड़ी प्रतीक्षा में रखे गए हैं। 

विज्ञापन


31 मई को प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लाहौल स्पीति क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यों की देखरेख के लिए बनाई गई तदर्थ चयन कमेटी को खिलाड़ियों के चयन करने से रोक दिया था। इस तदर्थ कमेटी पर प्रार्थी लाहौल स्पीति क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन के लिए रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

hp high court committee elected cricket team of lahaul himachal

न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश चंद्रभूषण बारोवालिया की खंडपीठ ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन लाहौल स्पीति के अध्यक्ष गौतम ठाकुर द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के बाद स्वयं चयन कमेटी का गठन किया था। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कुमार सूद, अधिवक्ता सौरव रतन और केंद्र सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी जगमोहन सिंह ठाकुर को सिलेक्शन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था।

याचिकाकर्ता की ओर से वेकेशन जज न्यायाधीश बारोवालिया को सुनवाई के दौरान बताया कि टूर्नामेंट 14 जून से प्रारंभ होने हैं। ऐसे में एचपीपीएस को इस बाबत जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए जाएं। कोर्ट ने एचपीपीएस को कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की सिफारिशों के अनुसार जरूरी कदम उठाने के आदेश देने के बाद मामले पर अगली सुनवाई 11 जून को निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed