{"_id":"571241a44f1c1b285b4a6ab8","slug":"hp-govt-will-tell-people-about-their-achievement","type":"story","status":"publish","title_hn":" विपक्ष के हमले झेल रही सरकार को सीएम ने दिया नया फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के हमले झेल रही सरकार को सीएम ने दिया नया फॉर्मूला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और मंत्रियों को पंफ्लेट बांटकर सरकार के विकास कार्यों की जानकारी घर घर पहुंचाने को कहा है।
- फोटो : अमर उजाला
तीन साल से विपक्ष के हमले झेल रही कांग्रेस सरकार ने डैमेज कंट्रोल पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी विधायकों और मंत्रियों को अपने क्षेत्रों में पंफ्लेट बांटकर सरकार की ओर से क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी घर घर पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
सीएम ने यह बात रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पीडब्ल्यूडी के सीपीएस विनय कुमार द्वारा तीन साल उपलब्धियां बेमिसाल नाम से छपवाए पंफ्लेट के विमोचन के दौरान कही। सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विमोचन के दौरान सीएम ने विनय कुमार की इस पहल की सराहना भी की।
विज्ञापन
बता दें, पीडब्ल्यूडी विभाग के सीपीएस विनय कुमार ने अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और सरकार की सफलताओं के संकलन वाले करीब दस हजार पंफ्लेट छपवाए हैं। वहीं, सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और अपने चुनावी वायदों को पूरा करने के बाद जनता तक यह बात पहुंचाना भी जरूरी था। इसके लिए ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन