फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will reduce power of panchayat pradhan.

पंचायत प्रधानों को झटका, खुद नहीं करवा सकेंगे ये काम

Sat, 20 Feb 2016 09:12 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
hp govt will reduce power of panchayat pradhan.

हिमाचल में पंचायत प्रधानों के हाथ बांधने की तैयारी है। आने वाले दिनों में पंचायतों के प्रधान अपने स्तर पर बड़े काम नहीं करवा सकेंगे। पचास हजार से ज्यादा लागत के काम के लिए अब टेंडर होंगे और पंचायत सचिव के पास इसका पूरा लेखा-जोखा रहेगा।

विज्ञापन


पंचायत प्रधान ऐसे कार्यों की केवल निगरानी कर सकेंगे। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी टेंडर का रेट तय करेगी। पंचायत राज विकास विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूबे में जल्द ही इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले संबंधित बीडीओ के साथ एमओयू के बाद पंचायत प्रधान को काम कराने के लिए पैसा जारी होता था और वे अपने स्तर पर काम करवाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी विकास कार्य की सामग्री जैसे पत्थर, रेत, बजरी और सीमेंट आदि का रेट तय करेगी। उसके बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ऐसे होता था काम

hp govt will reduce power of panchayat pradhan.

अभी तक प्रधान अपनी मर्जी से निर्माण सामग्री खरीदते हैं और बिलों का भुगतान करवाते हैं। जो रेट प्रधान ने तय किया होता है, उसी हिसाब से पैसा जारी हो जाता है। अब विकास कार्यों के टेंडर होने से मनमर्जी से किसी भी काम पर पैसा खर्च नहीं होगा।

विकास कार्यों में आएगी पारदर्शिता
पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के तहत सालाना लाखों रुपये के विकास कार्य होते हैं। सरकार को गड़बड़ी की कई शिकायतें मिलती रहती हैं। बीते वर्ष 100 से ज्यादा शिकायतें आईं, जिसमें जांच के बाद कई प्रधानों की कुर्सी चली गई। पंचायतीराज विभाग विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना चाहता है।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि पंचायतों में अब 50 हजार से ज्यादा विकास कार्यों के टेंडर होंगे। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी निर्माण सामग्री के रेट तय करेगी। इसके बाद विकास कार्य का टेंडर होगा। काम करवाने की जिम्मेवारी बीडीओ और पंचायत सचिव की होगी जबकि प्रधान निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed