फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Will Give Extention to Teachers for Good Result in Board Exams.

अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को तोहफा देने की तैयारी, मांगें आवेदन

Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Will Give Extention to Teachers for Good Result in Board Exams.

बोर्ड कक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को सेवा विस्तार दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जमा दो कक्षा का परिणाम जारी होते ही साल 2012-13 से 2016-17 तक बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन


दसवीं और जमा कक्षा में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों सहित हेडमास्टरों और प्रिंसिपलों को सेवा विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना के तहत शिक्षकों की सेवाओं को सराहने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम जारी होने वाला है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने 30 जून तक शिक्षकों से आवेदन करने को कहा है। संभावित है कि जुलाई महीने के पहले हफ्ते में सेवा विस्तार प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 90 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक के साथी शिक्षक की परफार्मेंस देखने के बाद ही सेवा विस्तार मिलेगा। अगर 90 फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षक के स्कूल के अन्य दो विषय पढ़ाने वाले साथी शिक्षकों का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी से कम हुआ तो सेवा विस्तार के लिए पात्र शिक्षक का चयन नहीं हो सकेगा।

इन शिक्षकों को भी मिलेगा ईनाम

HP Govt Will Give Extention to Teachers for Good Result in Board Exams.

बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों में सरकार ने टीजीटी, पीजीटी, हेडमास्टर और प्रिंसिपलों को शामिल किया है। टीजीटी विषयवार लगातार पांच साल तक 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा, वहीं हेडमास्टरों को दसवीं कक्षा और प्रिंसिपलों को जमा दो कक्षा में 90 फीसदी परीक्षा परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा।

प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को भी तभी सेवा विस्तार मिलेगा जब अन्य दो विषयों का परिणाम भी 90 फीसदी से अधिक होगा। सरकार ने गाइड लाइन जारी करते हुए बताया है कि उसी शिक्षक का चयन किया जाएगा जिसकी कक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों के एवरेज अंक 60 फीसदी से अधिक होंगे। कक्षा में दस से कम विद्यार्थी नहीं होने चाहिए।

लगातार दस साल तक 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। तीसरी बार भी 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को तीसरे साल के लिए सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा।

ऐसे शिक्षकों को 11 हजार रुपये की इनाम राशि मिलेगी। चयनित होने वाले शिक्षकों को 15 अगस्त और 25 जनवरी को जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed