फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will change process of teachers award.

शिक्षक पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया बदलेगी सरकार

Sat, 05 Sep 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Sep 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
hp govt will change process of teachers award.

शिक्षकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार देने की चयन प्रक्रिया को राज्य सरकार बदलेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भविष्य में पुरस्कारों के चयन का दायरा व्यापक किया जाएगा। शनिवार को हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा पुरस्कार देने के मामले में कोई राजनीति नहीं हुई है।

विज्ञापन


विभागीय स्तर पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, उसी आधार पर उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन होता है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सम्मानित अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि अध्यापक समाज के स्तंभ हैं।
विज्ञापन


अध्यापकों को जिम्मेवारियों को सही प्रकार निभाना चाहिए। कठिन परिश्रम की बदौलत इन अध्यापकों को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। युवाओं को शिक्षित करने का ध्येय वाणिज्यिक नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि दूरदराज क्षेत्रों में पांच से कम बच्चे भी हों तो भी सरकार ऐसे क्षेत्रों में प्राथमिक पाठशालाएं खोलेगी। राज्यस्तरीय पुरस्कार-2015 मंडी जिले से पांच शिक्षकों, सिरमौर से एक, सोलन से तीन, शिमला से चार, हमीरपुर से दो और ऊना से एक शिक्षक को मिला है। जबकि, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति, बिलासपुर जिले से कोई भी शिक्षक शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed