..तो क्या बंद हो जाएगी ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र श्रीखंड यात्रा पर जल्द ही पूर्ण रूप से रोक लग सकती है। इस बारे में आनी प्रशासन की ओर से एक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है। जिसमें साफ कहा गया है कि रास्ते में कई ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जबकि कइयों में छेद पड़ चुके हैं।
इस सूरत में यात्रा को जारी रख पाना संभव नहीं है। गौर हो कि मौसम खराब होने के कारण प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा रखी है। इस बार यात्रा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार को एसडीएम रामपुर ने यात्रा के दौरान तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में कहा है कि पार्वती बाग और भीम डबारी के बीच लगातार ग्लेशियर पिघल रहे हैं। भीम डबारी और पार्वती बाग के मध्यम ग्लेशियर में छेद पड़ गया है।
एसडीएम ने प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट
छेद पड़ने से ये ग्लेशियर कभी भी तबाही मचा सकता है। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त कुल्लू को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यात्रा पर गए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है।
रास्ते में अभी कोई भी श्रद्धालु फंसा नहीं है। इधर, उपायुक्त कुल्लू ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने कहा कि वीरवार को बैठक कर आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने भी माना की इस बार यात्रा अधिक कठिन है।