फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Make Report for Administrative shuffle in Himachal.

हिमाचल में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, बदले जाएंगे डीसी-एसपी

Mon, 15 May 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 May 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Make Report for Administrative shuffle in Himachal.

प्रदेश सरकार बड़े प्रशासनिक बदलाव करने की तैयारी में है। चार जनपदों में डीसी और एसपी बदलने के अलावा एसडीएम और तीन वर्ष से एक स्थान पर तैनात अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की तबादला संबंधित दिशा निर्देश जारी होने से पहले सरकार अपने हिसाब से स्थानांतरण कर लेना चाहती है। कार्मिक विभाग ने प्रस्तावित तबादला सूची तैयार कर दी है।
विज्ञापन


इसी सप्ताह मुख्य सचिव वीसी फारका के अवकाश से लौटने के बाद तबादलों की फाइल सीएम वीरभद्र सिंह को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कई अधिकारियों के तबादले किए जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो चार जनपदों के डीसी के अलावा आधा दर्जन जनपदों को नए पुलिस अधीक्षक मिलेंगे। कई एसडीएम के अलावा तीन वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर फील्ड पोस्टिंग काट रहे अफसर भी हैं।

सरकार ने फाइनल किए नाम, अधिसूचना जल्द

HP Govt Make Report for Administrative shuffle in Himachal.

तबादलों को लेकर सरकार की बड़ी चिंता आगामी विधानसभा चुनाव हैं। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लगभग डेढ़ माह पहले निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य सचिव को अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए दिशा निर्देश जारी हो जाएंगे।

दिशा निर्देश के बाद प्रदेश सरकार अधिकारियों के स्थानांतरण तो कर सकती है, लेकिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाने पर ही सूची जारी हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में सरकार के पास मनपसंद अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं है।

बदले जाने वाले डीसी और एसपी के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं, लेकिन मुख्य सचिव वीसी फारका के अवकाश पर होने के चलते फाइल रुकी हुई है। सोमवार के बाद कभी भी तबादला सूची जारी हो सकती है। नौकरशाहों के अलावा कई विभागों के निदेशकों को भी बदलने की चर्चा जोरों पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed