राशनकार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज, इस बार ज्यादा राशन मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के साढ़े बारह लाख राशनकार्ड धारकों को अगस्त महीने में एक किलो अतिरिक्त चावल मिलेगा। सरकार ने चावल कोटे में बढ़ोतरी की है। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड पर 5 किलोग्राम चावल मिल रहा था।
अगस्त महीने में सरकार ने उपभोक्ताओं को 6 किलो चावल देने का फैसला लिया है। प्रदेश में अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की संख्या साढ़े पांच लाख है। इन गरीब परिवारों को पहले की तरह 35 किलोग्राम राशन मिलेगा।
इसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलोग्राम चावल शामिल है। सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को अलाटमेंट के आदेश जारी कर दिए हैं। एपीएल परिवारों को आटा पहले की तरह 13 किलोग्राम ही मिलेगा।
इस महीने नहीं मिलेगा सरसों तेल
इस महीने उपभोक्ताओं को सरसों तेल उपलब्ध नहीं हो सकेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें कुछ ऑब्जर्वेशन लगी हैं। मामला सरकार के विचाराधीन है। इसी सप्ताह तेल का टेंडर होना है। सप्लाई ऑर्डर में कम से कम एक सप्ताह लग सकता है। ऐसे में इस महीने उपभोक्ताओं को सरसों तेल का कोटा मिलना मुश्किल है।
एपीएल उपभोक्ताओं को अगस्त में एक किलो अतिरिक्त चावल कोटा मिलेगा। सरसों तेल के टेंडर किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कोटा लैप्स नहीं होगा। सप्लाई ऑर्डर होने के बाद उपभोक्ताओं को पिछले महीने के तेल का कोटा भी दिया जाएगा। - जीएस बाली, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री