हिमाचल सरकार ने लिए राहत देने वाले फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल मंत्रिमंडल ने सोमवार को हुई बैठक में बेराजगारों व पूर्व सैनिकों को सौगात दी है। सरकार ने राशन डिपो और उचित मूल्यों की दुकानें खोलने के लिए नए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है।
इनमें प्रथम वरीयता सिंगल वुमन, अपने बच्चों का स्वयं पालन-पोषण कर रहीं विधवाओं, महिला मंडलों, महिला सहकारी सभाओं अथवा महिला समूहों एवं शारीरिक रूप से अपंग व्यक्तियों को दी जाएगी।
दूसरी वरीयता उन पूर्व सैनिकों/बेरोजगार शिक्षित व्यक्तियों को दी जाएगी, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य रोजगार में नहीं है। तीसरी वरीयता ग्राम पंचायतों और फिर सहकारी सभाओं को दी जाएगी।
एडमिशन में छूट का प्रस्ताव खारिज
मंत्रिमंडल ने निजी विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए एडमिशन नियमों में छूट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। सरकार ने तय किया है कि शैक्षणिक सत्र 2014-15 से किसी भी तकनीकी अथवा व्यावसायिक संस्थान को निर्धारित नियमों की अवहेलना कर किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश की अनुमति न दी जाए।
कैबिनेट ने कहा कि प्लेसमेंट के लिए यह जरूरी है कि निजी विश्वविद्यालय और व्यावसायिक संस्थानों की मांग पर प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। एचएएस में बीडीओ का कोटा बढ़ा
कैबिनेट ने एचएएस के लिए आंतरिक वरीयता पर प्रमोशन के 50 प्रतिशत अवसरों में से 25 प्रतिशत तहसीलदार से और 25 प्रतिशत अन्य श्रेणियों को देने का निर्णय लिया। 25 प्रतिशत में से 17 प्रतिशत बीडीओ से होगा। सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 1600 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह किया गया।
जेई के 30 पद भरने को मंजूरी
कैबिनेट ने आयोग के माध्यम से जिला कोषाधिकारी के पद भरने और पीडब्लयूडी में अनुबंध पर जेई के 30 पद भरने की मंजूरी दी है।
कैबिनेट ने जाखू रोपवे के निर्माण के लिए नगर निगम अधिनियम के नियमों में छूट दे दी है। इसमें रहने योग्य 6 फ्लोर तथा भवन इत्यादि की ऊंचाई शामिल है।
टूटीकंडी में बहुस्तरीय पार्किंग को भी स्वीकृति दी है। इस 11 मंजिला भवन की 8 मंजिलों में पार्किंग की सुविधा होगी और 2 मंजिलों में कार्यालय एवं एक मंजिल में रेस्तरा होगा।
पीडब्ल्यूडी के सरकाघाट, धर्मपुर डिविजनों को हमीरपुर वृत्त से मंडी वृत्त में बदला गया है। कुपवी उप तहसील को तहसील, देहा और हरिपुरधार में उप-तहसीलें खोलीं जाएंगी।
सैंज-जलोड़ी-औट राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अतिरिक्त मंडल सृजित किया गया। नेरचौक-कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन के लिए पंडोह में भू-अर्जन इकाई खोली जाएगी।