फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Cabinet Approved Road Safety Fund in Himachal.

कैबिनेट के फैसले: रेगुलर होंगी स्टाफ नर्सें, जनता को भी दिए कई तोहफे

Sun, 26 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Feb 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
HP Govt Cabinet Approved Road Safety Fund in Himachal.

हिमाचल की सड़कों पर सुरक्षा के लिए अलग से फंड की व्यवस्था होगा। ये प्रावधान ग्रामीण सड़कों के लिए होगा, जिससे हादसे रोके जा सकें। इस बजट से क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे और अन्य सुरक्षा प्रबंध होंगे।

विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल की प्रदेश सचिवालय में हुई बैठक में यह फैसला शनिवार को लिया गया। राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में राज्यपाल की ओर से हिमाचल की 12वीं विधानसभा के 14वें सत्र के उद्घाटन अवसर पर एक मार्च को दिए जाने वाले संबोधन के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने वर्ष 2016-17 के लिए अनुपूरक अनुमान को भी मंजूर किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मॉडल पर सड़क परियोजनाओं में सड़क सुरक्षा ऑडिट के लिए भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

HP Govt Cabinet Approved Road Safety Fund in Himachal.

इसमें तय किया गया कि जो भी सड़कें दस करोड़ रुपये से अधिक लागत की होंगी, उनका 0.25 प्रतिशत पैसा सड़क सुरक्षा पर खर्च होगा। सभी सड़कों के डिजाइन, निर्माण और परिचालन स्तर पर थर्ड पार्टी सड़क सुरक्षा ऑडिट करेगा।

सड़क नेटवर्क को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया जाएगा। बैठक में कांगड़ा जिले के नगरोटा-बगवां स्थित राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज में वास्तुकार स्नात्तक में पांच वर्षीय कोर्स शुरू करने की भी मंजूरी दी गई। 

रेगुलर होंगी स्टाफ नर्सें, इन पदों पर भर्ती को भी मंजूरी

HP Govt Cabinet Approved Road Safety Fund in Himachal.

आयुर्वेद विभाग में रोगी कल्याण समितियों के तहत अनुबंध आधार पर नियुक्त स्टाफ नर्सों को नियमित करने की भी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शिमला जिले के चौपाल के गांव पड़गैया में आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी दी।

इसी बैठक में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला के काया, चिकित्सा, प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग विभाग में अनुबंध आधार पर प्रवक्ताओं के दो पद भरने को भी मंजूरी दी। जोगिंद्रनगर स्थित आयुर्वेदिक औषधि विज्ञान महाविद्यालय में नियमित आधार पर प्राचार्य का एक पद भरने को भी मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल ने आयुर्वेद निदेशालय में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी के आठ पद भरने और लिपिकों के दो पदों को कनिष्ठ कार्यालय सहायक में बदलाव करने का फैसला लिया।

जनता को दिए ये खास तोहफे

HP Govt Cabinet Approved Road Safety Fund in Himachal.

परागपुर में नया उपतहसील कार्यालय खोलने को दी मंजूरी  
इस बैठक में सिरमौर जिले के पशु औषधालय जाखना जामना को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की मंजूरी दी गई। कांगड़ा जिले के परागपुर में नया उपतहसील कार्यालय खोलने का भी मंत्रिमंडल ने फैसला लिया।

मंत्रिमंडल ने सरकार की ओर से सत्र 2017-18 से ऊना जिले के विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाए कटोहर खुर्द के अधिग्रहण को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने धर्मशाला में परिधि गृह के नए खंड का निर्माण करने का निर्णय भी लिया। 

राज्य मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश कोर्ट फ ीस संशोधन अध्यादेश 2017 के स्थान पर हिमाचल प्रदेश कोर्ट फ ीस संशोधन विधेयक 2017 को मंजूरी प्रदान की। इसे विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed