फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp government final IIM site

पढ़िए, सीएम कहां खोलना चाहते हैं आईआईएम?

Fri, 25 Jul 2014 08:45 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
hp government final IIM site

हिमाचल को आम बजट में मिले भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की साइट प्रदेश सरकार ने तय कर दी है। हालांकि अभी इसको लेकर औपचारिक घोषणा करनी बाकि है।

विज्ञापन


वीरवार को वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साइट का निरीक्षण भी किया। हालांकि,जिला प्रशासन की तरफ से आधिकारिक पक्ष देने में सब कतरा रहा हैं।
विज्ञापन


मगर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हलचल मच चुकी है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।

क्वारग में बनेगा आईआईएम !

hp government final IIM site

प्रदेश सरकार ने शिमला से करीब 40 किमी दूर क्वारग में करीब 50 एकड़ जमीन चिहिंत की जा रही है। वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य स्तरीय वन महोत्सव के बहाने वीरवार को साइट का निरीक्षण भी किया।

वायु, रेल और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी सोलन के क्वारग को आईआईएम के लिए उपयुक्त स्थान माना जा रहा है। यहां रेल मार्ग की कनेक्टिविटी है।

इसके साथ एनएच 22 को फोरलेन करने का प्रोजेक्ट भी लगभग फाइनल चरण में है। वहीं, इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद इसी क्षेत्र में चल रही है।

एयरपोर्ट को लेकर हो चुका है विजिट

hp government final IIM site

एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया एयरपोर्ट के मकसद से यहां विजिट कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन को इस संदर्भ में निर्देश मिले थे। लिहाजा,तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए इस साइट को तरजीह दी गई। लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई भी इस संदर्भ में पुष्टि करने से कतरा रहे हैं।

हो रहा है विचार: शांडिल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि सोलन में आईआईएम खोलने पर विचार हो रहा है। क्वारग एक बेहतर विकल्प है। यहां आईआईएम को स्थापित करने की तमाम संभावनाएं हैं। लिहाजा सरकार इस पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed