लाखों उपभोक्ताओं को झटका, हिमाचल में महंगी होने वाली है बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है। आगामी दस दिन में प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ सकती हैं। राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
बिजली दरों में कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर अंतिम फैसला आयोग लेगा। बिजली बोर्ड ने बढ़ते खर्चों और राजस्व कमी को देखते हुए बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। दाम बढ़े तो पहली अप्रैल से लागू होंगे। मई महीने में बढ़कर बिजली बिल आएगा।
बीते साल ही हिमाचल में घरेलू बिजली के दाम बढ़ाए गए थे। 300 यूनिट से ज्यादा खपत पर प्रति यूनिट 25 पैसे बढ़ाए गए थे। राज्य बिजली बोर्ड बीते कई वर्षों से बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। लेकिन आयोग ने बोर्ड के मनमाफिक अभी तक बढ़ोतरी नहीं की है।
1500 करोड़ के नुकसान को पूरा करने के लिए बढ़ेगा बिल
बीते साल भी सिर्फ 300 यूनिट से ज्यादा खपत पर बढ़ोतरी की गई थी। कम यूनिट की दरों से छेड़छाड़ नहीं की थी। ऐसे में बिजली बोर्ड ने दोबारा से बिजली की दरों को बढ़ाने पर विचार करने के लिए याचिका दायर की है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 1500 करोड़ के नुकसान का हवाला दिया है।
इसमें बिजली उत्पादन महंगा होने, कर्मचारियों के वेतन सहित कई अन्य खर्चों का आंकड़ों सहित ब्योरा दिया है। प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। राज्य सरकार ने इस साल के बजट में भी 410 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया है।
बिजली दरें बढ़ने का व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर असर पर पड़ सकता है। प्रदेश में प्रति माह 300 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले एक लाख घरेलू उपभोक्ता है। 125 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब साढे़ चार लाख रहती है।
हिमाचल में बिजली दरें बढ़ाने के लिए नियामक आयोग को सिफारिशें भेज दी हैं। अंतिम फैसला आयोग का रहेगा। बोर्ड के खर्चों और राजस्व में रही कमी का हवाला देते हुए सिफारिशें की गई हैं।-पीसी नेगी, प्रबंध निदेशक राज्य बिजली बोर्ड
अभी ये हैं हिमाचल में बिजली दरें
स्लैब पुरानी दरें नई दरें सब्सिडी के बाद
प्रति माह रुपये प्रति यूनिट रुपये प्रति यूनिट रुपये प्रति यूनिट
यूनिट में (2014-15) (2015-16) (2015-16)
0-60 2.85 2.85 1 (कोई वृद्धि नहीं)
0-125 3.50 3.50 1.30 (कोई वृद्धि नहीं)
126-300 4.40 4.40 2.60 (कोई वृद्धि नहीं)
300 से ऊपर 4.70 4.90 4.20 (25 पैसे बढ़ोतरी)