Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: Nine injured in road accident; weather to take a turn after Diwali; BBMB case update

HP Big News: एचआरटीसी कर्मियों को डीए, दिवाली के बाद बदलेगा माैसम; बीबीएमबी एरियर मामले में बड़ा फैसला

Fri, 06 Nov 2026 04:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। सड़क हादसों में दो की माैत हो गई और नाै लोग घायल हुए हैं। वहीं दिवाली के बाद प्रदेश में माैसम करवट बदलने वाला है। उधर, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के करीब 15 साल पुराने बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर मुख्यमंत्री ने इसे पूरे प्रदेशवासियों की जीत बताया है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: Nine injured in road accident; weather to take a turn after Diwali;  BBMB case update
हिमाचल बड़ी खबरें। - फोटो : विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में नौ लोग घायल हो गए। वहीं हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश को अपने अधिकारों की लड़ाई में एक और बड़ी सफलता मिली है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के करीब 15 साल पुराने बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रदेश के पक्ष में आने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे पूरे प्रदेशवासियों की जीत बताया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दाैरे को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

Trending Videos

नाहन-सराहां-कुमारहट्टी हाईवे पर बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार, एक की मौत और नौ घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में नौ अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायल पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, चार घायलों का सराहां सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

शोघी में बस की चेकिंग के दौरान 1140 नशीली दवाइयां बरामद
हिमाचल प्रदेश के नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने शोघी में बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाकाबंदी के दौरान एक बस की जांच करते हुए पुलिस ने उसमें सवार व्यक्ति के बैग से 1140 नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने शोघी में एनएच-05 पर नाकाबंदी के दौरान बस की जांच की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

हिमाचल में दिवाली के बाद करवट बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद 10 और 11 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 9 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दाैरे का संशोधित कार्यक्रम जारी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दाैरे को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को चंबा के करियां स्थित एनएचपीसी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे करियां स्थित एनएचपीसी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और दोपहर 1:15 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां ईंधन भरने के लिए कुछ देर का ठहराव निर्धारित है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

बीबीएमबी से हिमाचल को मिलेगी बिजली; सालाना 1000 करोड़ तक कमाई की उम्मीद
हिमाचल प्रदेश को अपने अधिकारों की लड़ाई में एक और बड़ी सफलता मिली है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के करीब 15 साल पुराने बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रदेश के पक्ष में आने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे पूरे प्रदेशवासियों की जीत बताया है। चंबा के मैहला में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नीयत नेक हो, इच्छाशक्ति मजबूत हो और पूरी लगन के साथ प्रयास किए जाएं तो बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीती जा सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

चंबा में भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 6 बजकर 59 मिनट पर धरती हिली, जिससे लोगों में हलचल मच गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किलोमीटर की गहराई में रहा। सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग कुछ देर के लिए सहम गए।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ढलियारा के तीखे मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इमारती लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
    

एचआरटीसी कर्मियों को दिवाली का तोहफा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। एचआरटीसी कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता(डीए) जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed