Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu Amended Tour Programme 6 November 2026 Chandigarh Delhi Visit

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दौरा कार्यक्रम बदला, आज चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे

Fri, 06 Nov 2026 01:09 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 06 Nov 2026 01:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नवंबर 2026 का संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार, 6 नवंबर को मुख्यमंत्री चंबा के करियां स्थित एनएचपीसी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होकर हिमाचल सदन में रात्रि ठहराव करेंगे।

विज्ञापन
CM Sukhu Amended Tour Programme 6 November 2026 Chandigarh Delhi Visit
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को चंबा के करियां स्थित एनएचपीसी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे करियां स्थित एनएचपीसी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और दोपहर 1:15 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां ईंधन भरने के लिए कुछ देर का ठहराव निर्धारित है।

विज्ञापन


दोपहर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उनका दोपहर 2:30 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर करीब 2:55 बजे हिमाचल सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन


हिमाचल सदन में होगा रात्रि ठहराव
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में रहेगा। कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दौरा निर्धारित है, लेकिन मौसम की परिस्थितियों या अंतिम समय में होने वाले बदलावों के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed