Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: CM Sukhu big announcement, snowfall in Rohtang, comments on the army heat up politics

HP Big News: विधानसभा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान, रोहतांग में बर्फबारी, सेना पर टिप्पणी से गरमाई सियासत

Sat, 21 Nov 2026 04:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन सीएम सुक्खू ने बड़ा एलान किया।  वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्री की कथित टिप्पणी से  सियासत गरमाई गई। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में माैसम करवट बदली है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: CM Sukhu big announcement, snowfall in Rohtang, comments on the army heat up politics
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने धर्मशाला में उच्च न्यायालय की एक स्थायी पीठ स्थापित करने का सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया है। सीएम सुक्खू ने विधानसभा में इसका एलान किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश में दूसरी महिला रिजर्व वाहिनी बनाने की घोषणा की है। वहीं प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को माैसम ने करवट बदली। सुबह रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। प्रदेश विधानसभा का 13वां सत्र शनिवार को तपोवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उधर, विधानसभा के धर्मशाला सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सशस्त्र सेनाओं और राफेल विमान को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब लोकभवन पहुंच गया है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन


Trending Videos

विधानसभा में सीएम सुक्खू का एलान
हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने धर्मशाला में उच्च न्यायालय की एक स्थायी पीठ स्थापित करने का सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया है। इसका उद्देश्य कांगड़ा और निचले हिमाचल के अन्य जिलों के लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाना है। वर्तमान में, शिमला स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ से लंबी दूरी के कारण वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  इसके साथ मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश में दूसरी महिला रिजर्व वाहिनी बनाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पहली महिला वाहिनी 17 नवंबर 2009 को स्थापित की गई थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को माैसम ने करवट बदली। सुबह रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ गई है। शिमला में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर को बादल छाए गए। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

विधानसभा का 13वां सत्र संपन्न, 13 विधेयक हुए पारित, सरकार ने 366 प्रश्नों के उत्तर दिए
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 13वां सत्र शनिवार को तपोवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौदहवीं विधानसभा का यह सत्र अपेक्षा के अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह सत्र 16 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबरतक चला। इस दौरान कुल छह बैठकों का आयोजन किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

चैतड़ू में सीएम सुक्खू ने किया एसटीपीआई केंद्र का शुभारंभ, 400 लोगों को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिले में गगल हवाई अड्डे के समीप चैतड़ू में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र से 15 से 20 उभरते उद्यमियों को सहयोग मिलने की उम्मीद है तथा अगले पांच वर्षों में 350 से 400 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी से गरमाई सियासत
विधानसभा के धर्मशाला सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सशस्त्र सेनाओं और राफेल विमान को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब लोकभवन पहुंच गया है। भाजपा ने शनिवार को इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। साथ ही विवादित टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने और पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है।  पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

लडभड़ोल सड़क हादसा: खुशियों की महफिल बनी आखिरी मुलाकात
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले लडभड़ोल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया है। एक साथ छह होनहार युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर आंख नम है और परिवार बेसुध है। इसी बीच हादसे से चंद घंटे पहले का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें छह दोस्त एक पारिवारिक समारोह में डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

जयराम ठाकुर बोले- सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री सुक्खू
सेना पर कथित टिप्पणी के मामले पर विपक्ष ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को पूरा देश माफ नहीं करेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 जोगिंद्रनगर बिलिंग कॉम्प्लेक्स में आग, कपड़े की दुकान राख, 10 लाख नुकसान,
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के बिलिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह अचानक आग भड़क गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। उनकी अथक प्रयासों से आग को कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानों तक फैलने से सफलतापूर्वक रोका जा सका। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में 20,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी
बीएसएनएल सोलन वाणिज्य क्षेत्र की दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें भारतनेट चरण-तीन और 4जी सैचुरेशन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सोलन और सिरमौर की 499 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए लगभग 7,500 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा रही है। पूरे हिमाचल में 20,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी। इस पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed