हिमाचल माैसम: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में छाए बादल, देखें वीडियो
रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ गई है। शिमला में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को माैसम ने करवट बदली। सुबह रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ गई है। आसमान में घने बादल छाए रहने से लोगों को बर्फबारी के साथ बारिश होने की उम्मीद बंधी। शिमला में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर को बादल छाए गए। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान है।
कहां कितना न्यूनम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 6.6, भुंतर 5.1, कल्पा 3.5, धर्मशाला 11.8, ऊना 10.0, नाहन 11.5, केलांग 0.3, पालमपुर 7.5, सोलन 6.2, मनाली 3.9, कांगड़ा 10.2, मंडी 7.7, बिलासपुर 8.0, कुफरी 6.3, कुकुमसेरी -3.1, बरठीं 6.1, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 14.9, देहरा गोपीपुर 11.0, ताबो -4.2 व बजाैरा में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
27 नवंबर तक माैसम साफ
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 नवंबर तक राज्य में सभी भागों में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
