{"_id":"6b03b565e75b4329f00aa4ad","slug":"himachal-disaster-road-restoration-pdna-funds-only-30-percent-released-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी: हिमाचल की सड़कों की बहाली पर बजट का ब्रेक, जिलों को अब तक मिला महज 30 फीसदी पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटलतीफी: हिमाचल की सड़कों की बहाली पर बजट का ब्रेक, जिलों को अब तक मिला महज 30 फीसदी पैसा
Mon, 23 Nov 2026 09:10 AM IST
Ankesh Dogra
रविंद्र शर्मा, ऊना।
रविंद्र शर्मा, ऊना।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:10 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और बहाली बजट जारी होने की धीमी रफ्तार से प्रभावित हो रही है। पीडीएनए-2025 के तहत 1,091.32 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद जिलों को केवल 30 फीसदी राशि मिली है। करीब 763.92 करोड़ रुपये लंबित होने से कई सड़कें अभी भी बदहाल हैं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एआई।
विस्तार
मानसून से क्षतिग्रस्त हिमाचल की सड़कों की मरम्मत और बहाली का काम बजट की सुस्त रफ्तार के कारण अटका हुआ है। पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए-2025) के तहत 1,091.32 करोड़ रुपये के प्रावधान के मुकाबले जिलों को अब तक महज 327.40 करोड़ रुपये यानी 30 फीसदी राशि ही मिल पाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
कुल स्वीकृत बजट का 70 फीसदी हिस्सा (763.92 करोड़ रुपये) जारी न होने से प्रदेशभर में सड़कों के पुनर्स्थापन की गति धीमी है और लोग खस्ताहाल मार्गों पर सफर करने को मजबूर हैं।जिलों में धनराशि आवंटन की स्थिति बेहद धीमी है। पीडीएनए के तहत ऊना जिले में सड़कों की मरम्मत के लिए 29.46 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें से अब तक केवल 9.51 करोड़ रुपये यानी करीब 32.3 फीसदी राशि ही जारी हुई है, जिससे कई संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों की बहाली अधर में है। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत ऊना को 2.50-2.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत मिले 131.72 करोड़ रुपये जिलों को जारी किए जा चुके हैं, लेकिन पीडीएनए का बड़ा हिस्सा लंबित होने से स्थायी मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
┏━━━━━━━━━━━━━━┳━━━━━━━━━━┳━━━━━━━━━━┳━━━━━━━━━━┓
┃ जिला ┃ मंजूर ┃ जारी ┃ लंबित ┃
┣━━━━━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━┫
┃ मंडी ┃ 225.38 ┃ 58.83 ┃ 166.55 ┃
┃ शिमला ┃ 211.12 ┃ 74.48 ┃ 136.64 ┃
┃ कांगड़ा ┃ 191.01 ┃ 52.18 ┃ 138.83 ┃
┃ चंबा ┃ 184.24 ┃ 47.47 ┃ 136.77 ┃
┃ कुल्लू ┃ 84.92 ┃ 34.53 ┃ 50.39 ┃
┃ सिरमौर ┃ 47.19 ┃ 10.45 ┃ 36.74 ┃
┃ हमीरपुर ┃ 44.35 ┃ 17.63 ┃ 26.72 ┃
┃ बिलासपुर ┃ 42.64 ┃ 11.79 ┃ 30.85 ┃
┃ ऊना ┃ 29.46 ┃ 9.51 ┃ 19.95 ┃
┃ सोलन ┃ 22.00 ┃ 5.05 ┃ 16.95 ┃
┃ लाहौल-स्पीति ┃ 4.81 ┃ 2.26 ┃ 2.55 ┃
┃ किन्नौर ┃ 4.20 ┃ 3.22 ┃ 0.98 ┃
┣━━━━━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━┫
┃ कुल ┃1091.32 ┃327.40 ┃763.92 ┃
┗━━━━━━━━━━━━━━┻━━━━━━━━━━┻━━━━━━━━━━┻━━━━━━━━━━┛
राशि करोड़ रुपये में
┃ जिला ┃ मंजूर ┃ जारी ┃ लंबित ┃
┣━━━━━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━┫
┃ मंडी ┃ 225.38 ┃ 58.83 ┃ 166.55 ┃
┃ शिमला ┃ 211.12 ┃ 74.48 ┃ 136.64 ┃
┃ कांगड़ा ┃ 191.01 ┃ 52.18 ┃ 138.83 ┃
┃ चंबा ┃ 184.24 ┃ 47.47 ┃ 136.77 ┃
┃ कुल्लू ┃ 84.92 ┃ 34.53 ┃ 50.39 ┃
┃ सिरमौर ┃ 47.19 ┃ 10.45 ┃ 36.74 ┃
┃ हमीरपुर ┃ 44.35 ┃ 17.63 ┃ 26.72 ┃
┃ बिलासपुर ┃ 42.64 ┃ 11.79 ┃ 30.85 ┃
┃ ऊना ┃ 29.46 ┃ 9.51 ┃ 19.95 ┃
┃ सोलन ┃ 22.00 ┃ 5.05 ┃ 16.95 ┃
┃ लाहौल-स्पीति ┃ 4.81 ┃ 2.26 ┃ 2.55 ┃
┃ किन्नौर ┃ 4.20 ┃ 3.22 ┃ 0.98 ┃
┣━━━━━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━╋━━━━━━━━━━┫
┃ कुल ┃1091.32 ┃327.40 ┃763.92 ┃
┗━━━━━━━━━━━━━━┻━━━━━━━━━━┻━━━━━━━━━━┻━━━━━━━━━━┛
राशि करोड़ रुपये में
मेरे विभाग के पास बजट की कोई कमी नहीं है। जल्द ही सभी जिलों को पीडीएनए के तहत स्वीकृत बजट जारी कर दिया जाएगा। विभाग ने अभी तक 10 हजार करोड़ रुपये का बजट खर्च कर विभिन्न विकास कार्य करवाए हैं। - विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री
