फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   house on fire in chamba and cattle burnt alive in hamirpur

हिमाचल: आग से चंबा में दो मंजिला मकान जलकर राख, यहां जिंदा जले मवेशी

Mon, 10 Jun 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होली(चंबा)/हमीरपुर/लंबागांव (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होली(चंबा)/हमीरपुर/लंबागांव (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
house on fire in chamba and cattle burnt alive in hamirpur
- फोटो : अमर उजाला

 उप तहसील होली की सांह पंचायत के बनोग गांव में दो भाइयों का दो मंजिला स्लेटपॉश मकान जलकर राख हो गया। जिस वक्त मकान में आग लगी घरवाले खेत में काम कर रहे थे। लोगों ने घर से धुआं उठता देख उन्हें सूचना दी।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग से पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर गया। अग्निकांड से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह साहं पंचायत के बनोग गांव में चूहा राम पुत्र तानी राम तथा कश्मीर सिंह पुत्र तानी राम परिवार संग खेत में काम करने के लिए गए थे। सुबह करीब दस बजे के उनके स्लेटपॉश मकान में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी से बने मकान ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। चूहा राम और कश्मीर सिंह के मकान से उठने वाले काले धुएं को देखते हुए गांववासियों ने घरवालों को सूचना दी और आग को बुझाने का प्रयास किए।

ग्रामीण बाल्टियों में पानी और मिट्टी भर कर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते आग ने मकान और अंदर रखे सामान को जला कर राख में तब्दील कर दिया। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचे। 

house on fire in chamba and cattle burnt alive in hamirpur

नायब तहसीलदार होली रोशन मंटा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सांह पंचायत में चूहा राम और कश्मीर सिंह के मकान में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद वे टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। 

पंचायत प्रधान अशोक सांख्यान ने बताया कि स्लेटपॉश मकान में आग लगने से दोनों भाईयों का सारा सामान जल कर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को उचित सहायता राशि देने की मांग की है।

वहीं, हमीरपुर जिले के की पंचायत करेर में भी बड़े  अग्निकांड की सूचना है। यहां एक घर में आग लगने से मवेशी जिंदा जल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

आग से राख हुई पशुशाला, जिंदा जलीं तीन बकरियां

विकास खंड लंबागांव की पंचायत धुपक्यारा के चंबा लाहड़ में एक पशुशाला राख हो गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार चार बजे के करीब चंबा लाहड़ के प्रीतम चंद की पशुशाला से होकर जा रही बिजली की तार से चिंगारियां निकलना आरंभ हुईं,  जो धीरे-धीरे बढ़ती गईं।

देखते ही देखते इन चिंगारियों से पशुशाला में आग भड़क उठी। आग इतनी भयंकर थी कि पशुशाला के अंदर बंधीं पांच बकरियों में से तीन मौके पर ही झुलसकर मर गईं, जबकि दो बकरियों को बचाया गया है। पंचायत प्रधान सरस्वती जरियाल ने  बताया कि आग शार्ट शर्किट से लगी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रीतम चंद केे उचित मुआवजा दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed