फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   honorarium of 500 spo deployed on the border discontinued in himachal

सीमा पर तैनात 500 एसपीओ का मानदेय बंद, सीएम से उठाया मामला

Tue, 04 Dec 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 04 Dec 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
honorarium of 500 spo deployed on the border discontinued in himachal

बीस साल से चंबा और लाहौल-स्पीति की सीमाओं पर पुलिस जवानों के साथ सेवाएं दे रहे 500 विशेष पुलिस अधिकारियों का मानदेय सरकार ने बंद कर दिया है। इससे इस वर्ग में रोष है।

विज्ञापन


मानदेय को नियमित तौर पर दिए जाने को लेकर विशेष पुलिस अधिकारी जिला कल्याण समिति चंबा ने शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें उन्होंने सरकार की ओर से दिए जाने वाले मानदेय को जारी रखने की अपील की है। 
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सीमांत क्षेेत्रों में पुलिस जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसकी एवज में उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से तीन-तीन हजार रुपये का मानदेय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने एसपीओ के वेतन में तीन हजार की बढ़ोतरी की है। जबकि प्रदेेश सरकार ने इसे बंद कर दिया। जम्मू- कश्मीर सरकार एसपीओ को वेतन के साथ वर्दी भत्ता दे रही है।


हरियाणा सरकार एसपीओ को 14000 वेतन के अलावा 3000 सालाना वर्दी भत्ता और क्षेत्र से बाहर ड्यूटी देने पर टीए और डीए दे रही है। हिमाचल में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि एसपीओ के मानदेय को बंद न किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed