{"_id":"57be93654f1c1bdd13d4eedf","slug":"holy-dip-in-manimahesh-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 80 हजार भक्त इस झील में लगाएंगे पावन डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 80 हजार भक्त इस झील में लगाएंगे पावन डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र मणिमहेश के शाही स्नान के लिए 50 हजार यात्री मणिमहेश पर्वत का रुख कर गए हैं। इन्होंने रात्रि ठहराव मणिमहेश में किया। जन्माष्टमी स्नान के लिए बुधवार को बारिश के बावजूद मणिमहेश जाने वाले यात्रियों की आवाजाही लगी रही। बुधवार को करीब बीस हजार यात्रियों के मणिमहेश रवाना होने की संभावना है।
विज्ञापन
बुधवार रात दस बजकर 17 मिनट से जन्माष्टमी स्नान शुरू होगा। यह वीरवार शाम आठ बजकर आठ मिनट तक जारी रहेगा। चंबा में बुधवार को बारिश हुई। इसका कोई असर मणिमहेश यात्रियों पर नजर नहीं आया। यात्री डल झील का रुख करते रहे। यह सिलसिला बुधवार शाम तक जारी रहा। जन्माष्टमी तक मणिमहेश में 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को हिदायत जारी की है। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि यात्री जन्माष्टमी स्नान के तुरंत बाद लौट आएं, ताकि मणिमहेश पर्वत पर ज्यादा भीड़ एकत्र न हो। मणिमहेश यात्रियों के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। रेस्क्यू टीम को भी किसी भी विपदा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन