{"_id":"0a2041afd83e7841b530876208a9f449","slug":"holiday-special-for-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेंगी हॉली डे स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेंगी हॉली डे स्पेशल
विश्वास भारद्वाज/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 May 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर टूरिस्ट सीजन के दौरान रेल मार्ग से शिमला पहुंचने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रबंधन ‘हॉली डे स्पेशल’ ट्रेन शुरू करने जा रहा है। कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर चल रही गाड़ियों की वेटिंग लिस्ट में संभावित बढ़ोतरी के मद्देनजर ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे के अंबाला मंडल की शुक्रवार को होने वाली बैठक में ‘हॉली डे स्पेशल’ के संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा। रेलवे स्टेशन कालका के अधीक्षक विनय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मैदानों की तपिश से राहत पाने के लिए शिमला का रुख करने की तैयारी कर रहे सैलानी अब ‘हॉली डे स्पेशल’ ट्रेन में शिमला पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
समर टूरिस्ट सीजन के दौरान रेल मार्ग से शिमला पहुंचने वाले सैलानियों की आमद में हुए इजाफे के बाद रेलवे प्रबंधन कालका-शिमला ट्रैक पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। कालका-शिमला ट्रैक पर चल रही गाड़ियों में बीते एक सप्ताह के भीतर यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
हैरिटेज ट्रैक की खासियत
1903 में बिछाई गई कालका-शिमला रेलवे लाईन के घुमावदार मोड़ व सुरंगें सैलानियों को खूब रोमांचित करती है। हेरिटेज ट्रैक पर कालका से शिमला के बीच 102 सुरंगें व करीब 800 पुल है। समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर टॉय ट्रेन का सफर सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
गाड़ी की रवानगी का संभावित समय
शिमला से रवानगी - सुबह 9:25 बजे
कालका से रवानगी - शाम 4:00 बजे
कालका से शिमला का सफर 5.30 घंटों में होगा तय