{"_id":"f6279103ec74cd8fdf10c6ce29aa14cc","slug":"hnuman-jayanti-at-shimla-jakhoo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखू में हनुमान जयंती पर चढ़ेगा 151 किलो का रोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखू में हनुमान जयंती पर चढ़ेगा 151 किलो का रोट
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 21 Oct 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित जाखू मंदिर में हनुमान जयंती पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम होंगे। हनुमान जयंती पर प्रभु को 151 किलो रोट का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
रोट बनने के लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर की भव्य सजावट के लिए कोलकाता से फूल मंगवाए हैं। गेंदे के फूलों की 800 मालाओं से मंदिर के भीतर गर्भ गृह की दीवारों और परिसर को सजाया जाएगा।
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। 4:30 बजे प्रभु का भव्य शृंगार होगा। सुबह सात बजे आरती होगी। इससे पहले गंज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सात बजे आरती के समय शोभायात्रा जाखू मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर श्रद्धालु सुबह पांच से रात आठ बजे तक प्रभु के दर्शन कर सकेंगे। हनुमान जयंती के लिए जाखू मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंदिर के ट्रस्टी सतीश कुमार, विकास सूद, हरजीत सिंह मंगा, राकेश पुरी, विकास बहल और सोमपाल दत्ता ने शहर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंच कर प्रभु का आशीर्वाद लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में सुबह आठ बजे से भंडारा शुरू हो जाएगा। सचिवालय के कर्मचारियों की ओर से भंडारा लगाया जाएगा।