{"_id":"763b4c66d8eecd68f219b4417cc8c8c8","slug":"hmachal-hightech-vidhan-sabha-will-be-in-function-from-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए हाइटेक विधानसभा में क्या होगा खास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए हाइटेक विधानसभा में क्या होगा खास?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
देश की पहली हाइटेक विधानसभा के पहले सेशन को लेकर सभी उत्साहित हैं। डिजिटल विधानसभा की कार्यवाही में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जवाब उपलब्ध करवाने के लिए हर विभाग में दो-दो नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जवाब उपलब्ध करवाने के लिए विधानसभा परिसर में ही प्रशिक्षित किया गया है। इन नोडल अधिकारियों का आधार कार्ड नंबर रजिस्टर कर वन टाइम पासवर्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जवाब कैसे भेजने हैं, इसे लेकर नोडल आफिसरों को ट्रेंड किया जा चुका है। जवाब भेजने से पहले संबंधित विभागों के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जवाबों को वेरिफाई करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद नोडल आफिसर पासवर्ड के माध्यम से जवाब सेंड करेंगे, जो प्रश्न लगने से आधा घंटे पहले संबंधित मंत्रियों की आई-लैपटॉप स्क्रीन पर नजर आ जाएंगे।
प्रश्नकाल, विधेयक, वोटिंग और चर्चा सभी सदस्यों की सीट पर लगी स्क्रीन पर फिंगर टच से उपलब्ध होगा। इसके अलावा सदन में चार एलसीडी पर कार्यवाही का संचालन होगा।
विधानसभा का सेशन 6 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक चलेगा। यह छठी विधानसभा का 12वां सत्र होगा, जिसमें 16 बैठकें होंगी।
अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर पाबंदी
प्रदेश सरकार ने विधानसभा मानसून सत्र के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर पाबंदी लगा दी है।
इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, गंभीर परिस्थितियों में एचओडी ही छुट्टियों पर विचार करेंगे।