शिमला-कुल्लू में बिकने को तैयार है हिमुडा के फ्लैट, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमुडा के न्यू शिमला सेक्टर-4 और कुल्लू के शाहीनाला में फ्लैट बिकने को तैयार हैं। इसके लिए हिमुडा ने लोगों से आवेदन मांगे हैं। 30 सितंबर को कार्यालय में लक्की ड्रा निकालकर इन्हें आवंटित किया जाएगा। न्यू शिमला में 28, जबकि कुल्लू के शाहीनाला में 14 फ्लैट की बिक्री होगी। डिमांड ऑफ सर्वे के तहत आवेदन करने वाले लोगों के लिए भी इनमें 10 फीसदी फ्लैट आरक्षित होंगे।
हिमुडा से मिली जानकारी के मुताबिक न्यू शिमला सेक्टर-4 में कुल 28 फ्लैटों में से 16 सिंगल, जबकि 12 टू बीएचके हैं। सिंगल सेट की कीमत 19.62 लाख रुपये है, जबकि टू बीएचके की कीमत 48.63 लाख रखी गई है।
इसके अलावा चार-पांच सेट में बालकनी और स्पेस ज्यादा है। इसलिए इनकी कीमत 51.63 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसी तरह कुल्लू के शाही नाला में 14 फ्लैटों की कीमत 35.53 लाख रखी गई है। यह सभी फ्लैट टू बीएचके हैं।
पहले 10 फीसदी राशि करानी होगी जमा
न्यू शिमला में फ्लैट के लिए अभी 38 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि इससे कम आवेदन कुल्लू के शाहीनाला के लिए आए हैं। हिमुडा आवेदनकर्ता से पहले कुल फ्लैट की कीमत का 10 फीसदी पैसा पहले लेगा। लक्की ड्रा न निकलने पर यह राशि आवेदनकर्ताओं को आपस की जाएगी।
सोलन में भी बन रहे हिमुडा के फ्लैट
हिमुडा सोलन में भी कॉलोनियों का निर्माण कर रहा है। 6 महीने के भीतर यहां फ्लैट तैयार हो जाएंगे। यहां भी हिमुडा कई लोगों को बसाएगा।
कुल्लू और शिमला में फ्लैट तैयार हैं। इसके लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं। लक्की ड्रा में जिनका नंबर लगेगा, उन्हें आवासों का आवंटन किया जाएगा।- सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री