फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA finalised 25 site in shimla

जल्द पूरा होगा आशियाना बनाने का सपना

Thu, 24 Jul 2014 12:18 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA finalised 25 site in shimla

लंबे समय से प्लॉट और फ्लैट की राह देख रहे 68 हजार आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। हिमुडा ने इन लोगों को फ्लैट और प्लॉट देने के लिए जमीन की तलाश कर ली है। इसके लिए प्रदेश में 25 साइटों को फाइनल किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में 80 जमीन मालिकों ने हिमुडा को जमीन देने की हामी भर दी है।

विज्ञापन


अब उपायुक्त की अध्यक्षता में हिमुडा और जमीन मालिकों के बीच जमीन की कीमत तय होगी। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमुडा ने लोगों से प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन मांगे थे। हिमाचल और बाहरी राज्यों के करीब 68 हजार लोगों ने हिमुडा कार्यालय में आवेदन किए थे।
विज्ञापन


आवेदन के साथ 5000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए। चार साल के बाद भी आवेदकों को न तो प्लॉट मिले और न ही फ्लैट। अब हिमुडा ने प्रदेश में 30 हजार के करीब बीघा जमीन चयनित की है। हिमुडा की कवायद सिरे चढ़ती है तो हजारों आवेदकों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों में फाइनल की जमीन

HIMUDA finalised 25 site in shimla

हिमुडा की सिलेक्ट कमेटी ने पालमपुर, सराह (धर्मशाला), अथवान (ऊना), शलाकन (सोलन), घनयार (सिरमौर), साधु पुल (सोलन), सोहाला एवं पच्छाद (सिरमौर), झाड़माजरी (बद्दी), नालागढ़, बड़ियात (बिलासपुर)।

कुठाकर (घुमारवीं), रतोली एवं बलद्वाड़ा (मंडी), शील, धर्मपुर, जुब्बड़हट्टी (सोलन), धामी, रामपुर (शिमला) कंडाघाट, कोठी (सोलन), कुंडलू (कसौली), बीलावली (नालागढ़), चक्की मोड (कसौली), अंजी, शलाहू (सोलन), बोह, डीपीएफ भराड़ी (शिमला), दिहारीघाट, रेहाद और फशकाना (सोलन) में जमीन चिन्हित की है।

पीपीपी मोड पर होगा निर्माण : सुधीर

HIMUDA finalised 25 site in shimla

शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि डिमांड सर्वे के मुताबिक जिन लोगों ने प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन किया है, उनके लिए कुछ जगह चिन्हित की गई है। पीपीपी मोड पर कॉलोनियों का निर्माण किया जाना है। हिमुडा को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

लगातार किया जा रहा निरीक्षण : सीईओ
हिमुडा के सीईओ दिनेश कश्यप ने बताया कि कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर 25 जगहों को चिन्हित किया है। जमीन की खरीदारी होनी है। इसकी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed