{"_id":"0e785dff61636c92910cb045abfc557b","slug":"himtaru-state-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ विभूतियों को दिया जाएगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ विभूतियों को दिया जाएगा सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Aug 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमतरू संस्था ने हिमतरु राज्य सम्मान-2014 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। साहित्य, लोकवाद्य, लोकगायन, समाजसेवा, सामुदायिक विकास तथा रंगमंच क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर पुरस्कार संस्था के स्थापना दिवस समारोह में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर से विभिन्न विधाओं में व्यक्ति विशेष एवं संस्थानों को अभूतपूर्व कार्यों के लिए हिमतरु राज्य सम्मान-2014 दिया जाएगा।
विज्ञापन
साहित्य के लिए शिमला के राजकुमार राकेश, लोकवाद्य में चंबा से शरण दास बिट्टू, लोक गायन के लिए आनी से शेर सिंह कौशल, सामाजिक कार्यों के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी कुल्लू डा. सुशील चंद्र शर्मा को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
सामुदायिक विकास के लिए साईं इंजीनियरिंग फाउंडेशन तथा रंगमंच के लिए शिमला के युवा रंगकर्मी मुनीष शर्मा को पुरस्कार दिया जाएगा। रीता विशिष्ट, मोनिका नेगी और शिवांगी कश्यप को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।