फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali employees waiting for punjab pay commession.

7वां वेतनमान लागू, अब पंजाब पर टिकी हिमाचली कर्मचारियों की निगाहें

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Himachali employees waiting for punjab pay commession.

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद हिमाचल के कर्मचारियों की निगाहें अब पंजाब पर टिक गई हैं। हिमाचल में कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतन मिलता है।

विज्ञापन


पंजाब में पूर्व मुख्य सचिव आरएस मान की अध्यक्षता में छठे वेतन आयोग का बीते फरवरी माह में गठन कर दिया गया है। पंजाब में अगले साल शुरू में ही विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में चुनाव से पूर्व छठे वेतन आयोग की सिफारिशें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पंजाब वेतन आयोग भी केंद्रीय आयोग की सिफारिशों को आधार बनाता रहा है। केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग को मंजूर करने के बाद पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में सरकारी, कॉरपोरेट, निगम-बोर्डों के करीब चार लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। हिमाचल में भी जनवरी 2016 से नया पे स्केल लागू होना है। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष तक उन्हें भी नया वेतनमान मिल सकता है। 

पंजाब में चुनाव का हो सकता है फायदा

Himachali employees waiting for punjab pay commession.

प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा कहते हैं कि केंद्र सरकार की सिफारिशों में तो कर्मचारियों को नाम मात्र का लाभ मिलना है, लेकिन पंजाब में चुनावों की वजह से हिमाचल के कर्मचारियों को फायदा हो सकता है।

राज्य बिजली बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा का कहना है कि चूंकि पंजाब में चुनाव होने हैं, ऐसे में उम्मीद है कि वहां का आयोग कर्मचारियों को ज्यादा लाभ दे सकता है।

इसका सीधा असर हिमाचल के कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ के प्रताप सिंह ठाकुर ने भी कर्मचारियों के भले की उम्मीद जताई है।

Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed